Exclusive Interview: पीएम मोदी के सामने वाराणसी से चुनाव लड़ने के ऐलान के बाद श्याम रंगीला का पहला इंटरव्यू
Exclusive Interview Shyam Rangila: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मिमिक्री करते करते कॉमेडियन श्याम रंगीला ने लोकसभा चुनाव 2024 में उन्हीं के सामने चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया। श्याम रंगीला के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने चुनाव लड़ने की घोषणा के बाद से ही चर्चाएं हो रही है।
चलिए आज हम आपकों श्याम रंगीला के बारे वो तमात बाते बताएंगे जो आप जानना चाहते है। हमारी वन इंडिया की टीम ने श्याम रंगीला का सुपर एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किया है। आपकों बातचीत के अंश के माध्यम से बताते है श्याम रंगीना पीएम मोदी को कितनी बड़ी चुनौती मानते है।

सवाल- आप वाराणसी से पीएम मोदी के सामने चुनाव लड़ रहे है किस तरह की चुनौती मानते है ?
जवाब- श्याम रंगीला ने सवाल का जवाब बड़ी बेबाकी से देते हुए कहा कि पहली बार चुनाव लड़ रहा हूं, पहली बार ही वाराणसी जा रहा हूं तो सबसे पहले तो हमे नामांकन पत्र तैयार करना है। कोशिश यही है कि नामांकन पत्र भरने में कोई गलती ना रहे। ताकि किसी भी सूरत में नामांकन रद्द ना हो।
Recommended Video
अगर नामांकन रद्द नहीं होगा तो फिर कोई दिक्कत नहीं है तो पहली चुनौती तो सिर्य ही है कि नामांकन पत्र सही तरीके से तैयार कर ले । बाकी तो कोई कमी नहीं है लोगों का सपोर्ट और सहयोग खूब मिल रहा है। लगातार फोन कॉल आ रहे है। लोग हम जुड़ रहे है।10 मई को वाराणसी जाने का प्रोग्राम है।
मिमिक्री आर्टिस्ट श्याम रंगीला से वन इंडिया की बातचीत के अंश
सवाल-किन मुद्दों को लेकर आप चुनाव लड़ेंगे ?
जवाब-मुद्दा हम पूरा वाराणसी को लेकर चल रहे है, हम सिर्फ वाराणसी को नहीं देख रहे है पूरे देश को देख रहे है। पूरे देश की नजरे वहां पर है, पूरा देश वहां पर देख रहा है। जो पूरे देश में चीजे चल रही है उसकों लेकर हम चुनाव लड़ेंगे।
वाराणसी पहली बार जाएंगे तो वहीं जाकर पता लगेगी चीजे, देश की जो चीजे हमे पता है हम उसकी वहां पर बात करेंगे।
सवाल-जिस मोदी जी की मिमिक्री को आज रोजगार बना रखे उसके साथ चुनाव लड़ना कितनी बड़ी चुनौती ?
जवाब- चुनौती तो है,लेकिन लोकतंत्र में ऐसा नहीं है कि यह हो नहीं सकता है। जो हम करके दिखाएंगे और परिणाम जो भी हो हम वहां पर जाएंगे और पूरे जी जान से काम करेंगे।
सवाल-आपका एक वीडियो था जिसमें आप बोल रहे है कि उनकी आवाज में समझाएंगे ? क्या पूरा मामला है।
जवाब- जी हां बिल्कुल वो मेरा ही वीडियो है जिसमें मैने यूं कहा है कि जिस आवाज में लोगों को गुदगुदाया है उसी आवाज में अब वाराणसी की जनता को समझा कर वोट मांगेंगे।
सवाल-विपक्ष का बयान है कि 400 पार आएंगा तो भाजपा संविधान बदल देगी क्या आप विपक्ष के बयानों के साथ मैदान में उतरेंगे।
जवाब- बिल्कुल हम तमाम बयानों और मुद्दों को काम लेंगे,जनता के बीच लेकर जाएंगे, जो भी मुद्दे है उनकों काम लेंगे। 400 पार का नारा देकर भाजपा ने चुनावों से पहले इसका लाभ ले ही लिया था
सवाब-क्या श्याम रंगीला किसी राजनीतिक दल का दामन थामेंगे ?
जवाब-सिर्फ इंडिया गठबंधन से ही बात करेंगे, वरना निर्दलीय ही लड़ेंगे।
सवाल- क्या आपकों इस चुनाव को लेकर कोई डर या भय है ?
जवाब- मुझे बिल्कुल डर नहीं है। यह लोकतंत्र है, जिसमें आप कोई भी कही से भी नामांकन दाखिल किया जा सकता है। मेरे पास ना कुछ सम्पति है ना कुछ ओर है। जिसका मुझे डर है।
सवाल-श्याम रंगीला वाराणसी से कब नामांकन दाखिल करने वाले है ?
जवाब- फिलहाल हम 10 मई को नामांकन दाखिल करने का प्लान कर रहे है। उसी की तैयारी चल रही है। जैसे ही कुछ बदलाव होगा तो हम इसकी जानकारी शेयर करेंगे।
सवाल- हमारा आपसे आखिरी सवाल यह है कि मोदी की आवाज में वाराणसी वासियों से किस तरह से वोट मांगेंगे ?
(पूरा इंटरव्यू आप सुन सकते है )
भाइयों- बहनों जिस प्रकार आपने, बनारस के लोगों ने हमेशा प्यार दिया वैसा ही प्यार श्याम रंगीला को भी मिलना चाहिए। दोगे कि नहीं दोगे ।
आपकों बता दे कि श्याम रंगीला ने पीएम मोदी के सामने वाराणसी से लोकसभा चुनाव 2024 लड़ने का ऐलान सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर किया है। 25 अप्रैल को जनता से पूछा था कि उन्हें वाराणसी जाकर चुनाव लड़ना चाहिए या नहीं?
अब 1 मई की शाम को श्याम रंगीला ने लिखा कि 'वाराणसी से चुनाव लड़ने के ऐलान के बाद आप सबसे मिल रहे प्रेम से मैं उत्साहित हूँ, वाराणसी पहुँचने, नामांकन और चुनाव लड़ने को लेकर जल्द ही वीडियो के माध्यम से अपने विचार आप सबके सामने रखूँगा।
श्याम रंगीला का जन्म कब हुआ?
पीएम मोदी को लोकसभा चुनाव 2024 में वाराणसी सीट से सीधी चुनौती देने वाले श्याम रंगीला उर्फ श्याम सुंदर का जन्म 25 अगस्त 1994 को राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले की पीलीबंगा तहसील के गांव मानकथेरी में हुआ।
श्याम रंगीला का घर कहां है?
श्याम रंगीला के पिता जवाहर लाल किसान हैं। साल 2013 में इनके परिवार ने अपने मूल गांव मानकथेरी छोड़ दिया था। वहां से पड़ोसी जिले श्रीगंगानगर के रायसिंहनगर के मोकामावाला गांव में आ गए। वर्तमान में श्याम रंगीला अपने परिवार के मोकामावाला में रहता है।
श्याम रंगीला की शिक्षा कहां पर हुई ?
बता दें कि श्याम रंगीला की शुरुआती पढ़ाई गांव मानकथेरी से हुई। यहां आठवीं तक पढ़े। फिर बारहवीं तक पढ़ाई सूरतगढ़ और साल 2012 से 2015 जयपुर में एनिमेशन कोर्स किया। श्याम रंगीला कॉमेडी वीडियो (shyam rangeela comedy video) श्याम रंगीला का बचपन से सपना था कि वे कॉमेडियन बने।
स्कूल-कॉलेज के दिनों से कॉमेडी किया करते थे, मगर श्याम रंगीला को देशभर में बतौर कॉमेडियन पहचान तब मिली जब 'द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज' में रंगीला ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की मिमिक्री करके दर्शकों का दिल जीता। जज अक्षय कुमार तक ने उन्हें स्टैंडिंग ओवेशन दिया था।
वाराणसी में नामांकन कब है?
लोकसभा चुनाव 2024 के सातवें चरण में यूपी की वाराणसी पर 7 मई से नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी। बीजेपी राष्ट्रीय मंत्री सुनील बंसल के अनुसार पीएम नरेंद्र मोदी 10 मई के बाद किसी दिन नामांकन भर सकते हैं। वहीं, श्याम रंगीला ने भी अपने नामांकन डेट का मुहुर्त निकलवा लिया है जो 10 मई को है ।












Click it and Unblock the Notifications