एक्सक्लूसिव इंटरव्यू: लोकसभा चुनाव प्रभारी विनय सहस्त्रबुद्धे ने वन इंडिया से बातचीत में किया हैट्रिक का दावा

Lok Sabha Election Exclusive Interview: राजस्थान की 25 लोकसभा सीटों पर चुनावी संग्राम छिड़ा हुआ है। कांग्रेस- भाजपा के साथ सभी राजनीतिक दलों ने अपनी ताकत इन चुनावों में झौंक रखी है। यहां तक की क्षेत्रीय पार्टियों ने तो राष्ट्रीय पार्टियों के नेताओं के साथ प्रत्याशियों की निंदे उड़ा रखी है।

इधर राजस्थान में भाजपा ने सभी 25 सीटों पर हैट्रिक का इतिहास बनाने की पूरी तैयारी कर रखी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर गृहमंत्री अमित शाह ने राजस्थान में चुनावी प्रचार की कमान सम्भाल रखी है।

exclusive-interview-of-bjp-lok-sabha-election-in-charge-vinay-sahastrabuddhe-biggest-claim-till-now

इसके साथ ही देश में लोकसभा चुनावों में इस बार 400 पार का नारा दिया जा रहा है और राजस्थान की 25 सीटों के क्लीन स्वीप के साथ हैट्रिक के लिए भाजपा ने राजस्थान में चुनाव प्रभारी की जिम्मेदारी विनय सहस्त्रबुद्धे को दी है।

लोकसभा चुनावों में भाजपा के राजस्थान प्रभारी विनय सहस्त्रबुद्धे भी लगातार प्रदेश की सभी सीटों पर जाकर प्रत्याशियों के साथ कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में जोश और उत्साह भरने की पूरी कोशिश कर रहे है।

राजस्थान में लोक सभा चुनावों के 25 सीटों पर हेट्रिक के साथ क्लीन स्वीप की ज़िम्मेदारी संभाल रहे भाजपा के राजस्थान प्रभारी विनय सहस्त्रबुद्धे लगातार सभी 25 सीटों पर चुनाव प्रचार के साथ प्रत्याशियों से चर्चा कर विपक्ष को चारों खाने चित्त करने की रणनीति बना रहे हैं ।

कोटा बूंदी लोकसभा सीट पर भी लोकसभा स्पीकर और भाजपा प्रत्याक्षी ओम बिरला की जीत को ऐतिहासिक बनाने के लिए विनय सहस्त्रबुद्धे लगातार कमान संभाले हुए हैं ।

बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं और भाजपा पदाधिकारियों में जोश और जान फूंकने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे। कोटा में भाजपा प्रत्याशी ओम बिरला की कार्यकर्ताओं के साथ बैठक के दौरान चर्चा की।

राजस्थान प्रभारी विनय सहस्त्रबुद्धे से हमारे संवाददाता ने ख़ास बातचीत की और जानने की कोशिश की कि इस बार किस तरह की जीत की उम्मीदें भाजपा लगाए बैठी है।

विनय सहस्त्रबुद्धे ने पहले चरण में हुए मतदान का प्रतिशत को लेकर चिंता जाहिर करते हुए कहा कि कम मतदान का प्रतिशत चिंता का विषय है लेकिन राजस्थान की सभी 25 सीटों पर भाजपा को ऐतिहासिक जीत मिलेगी।

विनय सहस्त्रबुद्धे ने कहा कि कोटा से हमारे प्रत्याशी ओम बिरला ने कोटा को राष्ट्रीय मानचित्र पर एक नई पहचान दिलाई है। जिससे यहां की जनता अभिभूत है और चट्टान जैसा संकल्प लेकर साथ खड़ी हुई है।

पहले चरण में मतदान में हमारा कार्यकर्ता उत्साह के साथ खड़ा था और दूसरे चरण के मतदान में भी पूरे जोश और उत्साह के साथ खड़ा होकर मतदान करेगा। मतदान के कम प्रतिशत को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि अधिकाधिक लोगों को वोटिंग करना चाहिए। इसके लिए प्रधानमंत्री लगातार अपील भी कर रहे है।

कम मतदान से उत्साहित कांग्रेस पर चुटकी लेते हुए विनय सहस्त्रबुद्धे ने कहा कि कांग्रेस को ख्याली पुलाव खाने का एक मात्र अवसर है उसे खाने दिजिए 4 जून तक जितना ख्याली पुलाव खाएंगे वो अच्छी बात है मैं मानता हूं जनता ने तय कर लिया है कि शत प्रतिशत हैट्रिक करेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+