Rajasthan News: अशोक गहलोत ने कह दिया मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के लिए ऐसा कि...
Ashok Ghalot News: पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और सीएम भजनलाल शर्मा में बयानों को लेकर छिड़ा द्वंद लगातार जारी है।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के पलटवार के बाद फिर से अशोक गहलोत ने तीखा वार कर तंज कसा है। पूर्व सीएम गहलोत ने कहा कि भाजपा की सरकार रिमोट से चल रही है।

पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने मुख्यमंत्री भजनलाल बीजेपी सरकार चल रही रिमोट पर, बोले गहलोत- पार्टी सीएम को काम करने देगी गलत बयान आना होंगे बंद, ERCP योजना से नहीं मिलेगा पानी
पूर्व सीएम अशोक गहलोत धौलपुर जाने के लिए ट्रेन से भरतपुर पहुंचे और यहां से कार के द्वारा धौलपुर के लिए रवाना हुए।
इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत ने सीएम भजन लाल शर्मा पर चुटकी लेते हुए कहा की वह अच्छे व्यक्ति हैं। नए-नए सीएम बने हैं। अगर उनकी पार्टी उन्हें काम करने देगी तो, उनके जो गलत बयान आ रहे हैं। वह आना बंद हो जाएंगे।
जिसके बाद वह पूरे कॉन्फिडेंस से काम कर पाएंगे। हम चाहते हैं वह 5 साल सीएम रहें। जिससे वह व्यक्ति ईमानदारी से काम कर सके।
मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के 10 किलोमीटर हेलीकॉप्टर चलाने के बयानों पर गहलोत ने पलटवार करते हुए कहा कि अभी उन्हें ज्ञान नहीं हैं कोई 10 किलोमीटर हेलीकॉप्टर से चल सकता है क्या?
गहलोत ने तीखा पलटवार करते हुए कहा कि सरकार को रिमोट पर चलाकर लोकतंत्र की हत्या की जा रही है। मुख्यमंत्री और मंत्री जब शपथ लेता है तो उन्हें संविधान के अंदर अधिकार मिलते हैं। उसे भी आप रिमोट कंट्रोल पर चलाओ तो यह लोकतंत्र की हत्या है।
गहलोत ने आज तीखे पलटवार करते हुए कहा कि आप मुख्यमंत्री को हटा सकते हो, पार्टी हाईकमान ने राजेंद्र को हटाया है, अलग बात है।
मंत्रियों को आप स्विच ऑफ कर सकते हो लेकिन, ऑथेंटिक कम नहीं कर सकते। जो प्राइवेट सेक्रेटरी लगते हैं। उन्हें आप अलाउ नहीं कर रहे हो, चीफ सेक्रेटरी वह पूरी तरह डिस्टर्ब कर रहा है सभी को।
मंत्री जाकर गिड़गिड़ाते हैं उनके सामने, मैंने खाली आगाह किया है। इससे गवर्नेंस पर फर्क पड़ता है। सीएम को कोई अधिकार नहीं दिया , प्रदेश की जनता कहती है।
तीन महीने हो गए हैं। सरकार कौन चला रहा है पता नहीं लग रहा है। भरतपुर के ही लोग डेमोनाइज हैं। भजन लाल शर्मा मुख्यमंत्री बन गए उन्हें कोई अधिकार नहीं दिया जा रहा है। वह रिमोट से क्यों चल रहे हैं।
प्रदेश में रेप की घटनाएं हो रहीं हैं। हमारे ऊपर आरोप लगते हैं प्रदेश रेप की राजधानी बन गई। राजधानी अब बनी गई है। हालात बहुत गंभीर हैं। घटनाएं हो रहीं हैं कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत ने बिते दिनों गलत ब्लड़ चढ़ाने से 25 साल का लड़के की मौत के मामले में भी पलटवार किया। कहा कि पीड़ित के पास एम्बुलेंस के पैसे नहीं थे। यह सरकार का धर्म नहीं है की, गलत बल्ड चढ़ा तो, लापरवाही अस्पताल की है। 1 अधिकारी को सस्पेंड किया 2 को APO किया उससे क्या हुआ। अब परिवार का क्या होगा। मरने वाला अकेला बेटा था।
5 हजार राजीव गांधी युवा मित्रों के हटाने के मामले में भी सवाल उठाते हुए कहा कि उनका कसूर क्या है। वह घर घर जाकर बताते थे स्कीमों का लाभ मिला या नहीं मिला।
वह काम अब भी कर सकते थे। राजीव गांधी के नाम से आपत्ति है आप नाम हटा दो। प्रदेश में ऐसी एक के बाद घटनाएं हो रहीं हैं। चीफ सेकेट्री को अधिकार नहीं है वह कि, वह सारे काम सीएम का करे।
लोकसभा चुनावों पर अशोक गहलोत ने कहा कि लोकसभा चुनावों की बहुत अच्छी तैयारी है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डोटासरा, महामंत्री प्रदेशभर के अंदर घूम रहे हैं। माहौल बना रहे हैं। माहौल बन रहा है।
कार्यकर्ताओं में उत्साह फैला हुआ है। हम अधिकांश सीटें जीत जायेंगे।
मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने बयान दिया था कि कांग्रेस सरकार के मिस रूल से जनता को सुविधाएं नहीं मिल पाई। जिस पर गहलोत ने कहा कि, और वह क्या कहेंगे। अगर हमने गलती की है तो, जनता ने आपको मौका दे दिया।
अब आप कुछ नया करो, आप ERCP और जमुना का पानी को लेकर आप जिस तरह डींगे हांक रहे हो। यहां कोई पानी नहीं आने वाला, भारत सरकार ने मध्य प्रदेश के साथ MOU हुआ है वह सार्वजनिक नहीं कर रहे।
आज तक कभी कोई MOU गुप्त नहीं रहा। MOU पब्लिक के लिए होता है। हम विपक्ष में हैं इसलिए हम उन्हें कमियां बताएंगे। हमारी स्कीमों को कमजोर किया जा रहा है। 3 महीने से नरेगा का पेमेंट नहीं हो रहा है। मेरा आग्रह है गुड गवर्नेंस के लिए सीएम हमारी स्कीमों का आधार बनाये।











Click it and Unblock the Notifications