Rajasthan News: दिल्ली क्राइम ब्रांच, डीएसटी की गैंगस्टर में हुई मुठभेड़, जानिए फिर क्या हुआ ?

Rajasthan Crime News: हनुमानगढ़ जिले के टिब्बी में दिल्ली क्राइम ब्रांच और डीएसटी टीम की मुठभेड़ में गैंगस्टर सागर हत्थे चढ़ा है। हालांलि इस दौरान बदमाश सागर के पैर में गोलने से घायल हुआ है।

हनुमानगढ़ जिले के टिब्बी थाना क्षेत्र में कुछ दिनों से छुपे बैठे कुख्यात गैंग टिल्लु ताजपुरिया के एक गैंगस्टर को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है।

encounter-between-police-and-gangster-in-tibbi-hanumangarh-delhi-crime-branch-dst-took-action

टिब्बी के साबुआना में दिल्ली की क्राइम ब्रांच और हनुमानगढ़ जिला विशेष टीम के संयुक्त ऑपरेशन के दौरान गिरफ्तारी से बचने के लिए गैंगस्टर ने पुलिस टीम पर फायरिंग भी की,जवाबी फायरिंग में गैंगस्टर सागर घायल हो गया।

गोली लगने के बाद बदमाश सागर को जिला चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया। गैंगस्टर सागर के पैर में गोली लगी है। पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान ने बताया कि दिल्ली पुलिस को एक मर्डर के मामले में टिल्लु ताजपुरिया गैंग के गैंगस्टर सागर की तलाश ली थी।

दिल्ली क्राइम ब्रांच को सूचना मिली की सागर हनुमानगढ़ जिले में टिब्बी के साबुआना में छुपा हुआ है। इस पर दिल्ली की क्राइम ब्रांच की टीम हनुमानगढ़ पहुंची और उनसे सम्पर्क कर सहयोग मांगा। जिस पर जिला विशेष टीम और क्राइम ब्रांच दिल्ली की टीम ने साबुआना में दबिश दी।

हरियाणा के सोनीपत का रहने वाला सागर यहां रूप सिंह पुत्र गुरदास सिंह के घर पर छुपा हुआ था। सागर को जैसे ही घेराबंदी की भनक लगी तो उसने गिरफ्तारी से बचने के लिए पुलिस दल पर फायरिंग शुरू कर दी।

एसपी सांगवान ने बताया कि गैंगस्टर सागर द्वारा पांच राउंड फायर किए गए, जिस पर जवाबी कार्रवाई के दौरान उसके पैर में गोली लगी और पुलिस दल ने उसे गिरफ्तार कर घायल अवस्था में जिला चिकित्सालय में भर्ती करवाया। सागर के पास से एक पिस्टल बरामद हुई है।

एसपी ने बताया कि उन्होंने जिला चिकित्सालय जाकर मौका स्थिति का जायजा लिया। गैंगस्टर सागर को दिल्ली पुलिस के सुपुर्द कर दिया जाएगा। फायरिंग की घटना को लेकर टिब्बी थाने में मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है। हालांकि मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस पहले फायरिंग मामले में गिरफ्तार करेगी।

अभी जिला चिकित्सालय में टाऊन पुलिस की निगरानी में सागर उपचाराधीन हैं। गौरतलब है कि टिल्लु ताजपुरिया गैंग दिल्ली-एनसीआर की कुख्यात गैंग में से एक है। पकड़ा गया बदमाश सागर ताजपुरिया गैंग का सक्रिय सदस्य है,जिसे दिल्ली पुलिस गोगी गैंग के एक सदस्य के मर्डर के मामले में तलाश कर रही थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+