Sirohi: राजस्थान के गांव बोकी भागली में आजादी के 75 साल बाद पहुंची बिजली, ग्रामीणों का डांस वीडियो वायरल
गांव बोकी भागली राजस्थान के सिरोही जिले में है। आदिवासी बाहुल्य इस गांव में बिजली पहुंचाने का वादा निर्दलीय विधायक संजय लोढ़ा ने चुनाव के समय किया था।
गांव बोकी भागली का दशकों पुराना सपना पूरा हो गया। अब यहां पर घर बिजली से रोशन हो सकेंगी। खुशी इतनी कि ग्रामीण जमकर नाचने लगे। हालांकि यहां बिजली पहुंचते-पहुंचते आजादी के बाद 75 साल लग गए। (वीडियो नीचे)
राजस्थान के सिरोही जिले की सीमा पर गांव बोकी भागली आदिवासी बाहुल्य है। यहां के लोग वर्षों से बिजली की मांग कर रहे थे। हर बार चुनाव में प्रत्याशियों ने खूब वादे किए, मगर सबके अधूरे रहे। इस बार सिरोही विधायक व राजस्थान सीएम के सलाहकार संयम लोढ़ा ने गांव में बिजली पहुंचा दी।

दरअसल, लंबे समय तक तो किसी ने गांव बोकी भोगली की सुध ही नहीं ली। फिर बिजली के खंभे लगाने के लिए वन विभाग की जमीन राह में रोड़ा बन गई। विधायक संयम ने कोशिश शुरू की। साढ़े चार साल वन विभाग से आदिवासियों के हित के लिए भूमि की परमिशन लेने में लग गए।

आदिवासियों की 150 आबादी वाली गांव बोकी भोगली में बिजली पहुंचाने के लिए वन विभाग ने 20 अप्रैल 2023 को स्वीकृति प्रदान की। अब जून में गांव में बिजली पहुंचने पर भव्य आयोजन किया गया, जिसमें ग्रामीण जमकर नाचे।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए विधायक संजय लोढ़ा ने कहा कि राजस्थान विधानसभा चुनाव 2018 के समय मैंने यहां के ग्रामीणों से वादा किया था, जो अब पूरा हो गया। यह पूरा नहीं होता तो मैं कभी खुद को माफ नहीं कर पाता। कार्यक्रम में सिरोही जिला कलेक्टर डॉ. भंवरलाल व एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी ने भी शिकरत की।
{document1}












Click it and Unblock the Notifications