Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

बिजली चोरी की ये तरकीब देख अधिकारी भी रह गए हैरान, लगाया चार लाख का जुर्माना

सीकर। राजस्थान के सीकर में बिजली चोरी में ऐसी तरीके इस्तेमाल होने का मामला जांच टीम के सामने आया है कि वो भी हैरान रह गए। इस मामले में टीम ने चार लाख का जुर्माना लगाया है। जांच टीम का कहना है कि प्रीपेड रिचार्ज खत्म होते ही कुछ उपभोक्ता बिजली चोरी कर रहे हैं। एक महीने में शहर में ऐसे आधे दर्जन से ज्यादा इस तरह के मामले पकड़े गए हैं। शहर में सहायक अभियंताओं को सात दिन में प्रीपेड मीटरों की जांच के निर्देश दिए गए हैं। जिले में सरकारी कार्यालयों के अलावा कुछ उपभोक्ताओं के यहां ही प्रीपेड मीटर हैं।

electicity theft case in sikar rajasthan fines 4 lakh rupees

सीकर में प्रीपेड मीटर से चोरी का मामला सामने आने पर विजिलेंस टीम ने चार लाख का जुर्माना लगाया है। निगम अभियंताओं का कहना है कि प्रीपेड मीटर रिचार्ज होता है, कई उपभोक्ता रिचार्ज खत्म होने के बाद भी रिचार्ज ना कराकर बिजली चोरी करते हैं। वहीं विजिलेंस टीम भी अक्सर प्रीपेड मीटर की जांच नहीं करती है।

अभियंताओं का कहना है कि इस तरह के कई मामल सामने आने के बाद जांच में तेजी लाई जाएगी। माना जा रहा है कि जब जांच होगी तो बड़े पैमाने पर बिजली चोरी का मामला सामने आ सकता है। टीमें बनाकर मीटरों की जांच की जाएगी।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+