राजस्थान के शिक्षा मंत्री की शिक्षकों को नसीहत,ड्यूटी के दौरान न जाओगे नमाज और न...
Minister Madan Dilawar News: राजस्थान में जितने सख्त शिक्षा मंत्री मदन दिलावर नजर आ रहे है उतनी ही लापरवाहियां लगातार शिक्षा विभाग के शिक्षकों की सामने आ रही है।
लेकिन शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने शिक्षा के मंदिरो की मान और प्रतिष्ठा बनाने का संकल्प ले लिया है।

आज एक बार फिर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने बारां जिले के किशनगंज क्षेत्र के दौरे के दौरान बिते दिनों एक शिक्षिका के सरस्वती मां के अपमान को लेकर सख्त संदेश दिया।
मंच से संबोधन के दौरान शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा कि बारां जिले के लकडाई गांव के सरकारी स्कूल में एक शिक्षिका द्वारा सरस्वती माता की तस्वीर नहीं लगाने का मामला सामने आया था।
जैसे ही मुझे घटनाक्रम की जानकारी मिली तो तुरंत ही अधिकारियों को निर्देश देकर शिक्षिका को निलंबित कर दिया। और कहा कि जो भी शिक्षक इस तरह की लापरवाही करेगा उसकों तुरंत संस्पेंड करूंगा।
मंत्री दिलावर ने कहा कि उस शिक्षिका ने गणतंत्र दिवस के समारोह में इस तरह की लापरवाही की उसे कैसे बर्दाश्त करता। मैने एक घंटे अधिकारी की मीटिंग ली,इसकों निलम्बित करे।
मंत्री दिलावर ने कहा कि ये चाल देख कर एक डाबरिया ने ऐसी हरकत करने की कोशिश की मैंने उसको भी एपीओ कर दिया है उसको भी बीकानेर के लिए रवाना कर दिया है। अब सरस्वती माता का कोई अपमान नहीं करेगा।
मंत्री दिलावर ने फिर लापरवाह शिक्षकों को चेतावनी देते हुए कहा कि राजस्थान में शिक्षक कोई नमाज पढ़ने के लिए जा रहा है तो कोई बालाजी,भैरूजी की पूजा करने के लिए जा रहा है। अब स्कूल समय में यह सब नहीं चलेगा।
जो भी काम करना है वो स्कूल से छुट्टी लेकर जाना होगा। ऐसे शिक्षक जो बिना छुट्टी के स्कूल से लापता हो जाएंगे उनकों पहले से सस्पेंड करूंगा,निलम्बित करूंगा फिर भी नहीं माने तो एक चिठ्ठी पकड़ाकर कह दूंगा की अब आपकी कोई जरूरत नहीं है स्कूल है।
शिक्षकों द्वारा स्कूल में मां, बहन,बेटी और छात्राओं की छेड़छाड़ को लेकर सख्त लहजे से कहा है कि जो भी शिक्षक ऐसे कुकर्म में पाया जाएगा उसकों बख्शा नहीं जाएगा।
बच्ची के साथ बलात्कार किया या फिर कुछ खोटा काम किया तो प्रथम दृष्टिथा से पुलिस ने पाया की ये आरोपी है तो उसके मकानों को ढूंढगा ,सबूतों को ढूंढगा।
मैंने पुलिस को भी कह दिया है अगर ऐसे आंकड़े हमारे अधिकारी मांगे तो दे दो, ऐसे शिक्षकों के घरों पर बुलडोजर चला दूंगा।












Click it and Unblock the Notifications