Rajasthan: ठेकेठारों-अफसरों के 20 ठिकानों पर ED के छापे, ढाई करोड़ रुपए व एक किलो सोना मिला
ईडी जल जीवन मिशन में भ्रष्टाचार की जांच के लिए कई जगहों पर छापे मा रही है। रिटायर्ड आरएएस अधिकारी अमिताभ कौशिक के घर नकदी बरामद हुई है।
राजस्थान में जल जीवन मिशन से जुड़े काम-काज ईडी के निशाने पर हैं। भ्रष्टाचार की जांच के लिए ईडी ने एक दिन पहले ही उन अधिकारियों व ठेकेदारों के बीस ठिकानों पर छापे मारे हैं, जिनके खिलाफ कुछ दिन पहले एसीबी ने कार्रवाई की। राजस्थान एसीबी ने ठेकेठारों से घूस लेकर अधिकारियों में बांटने का मामला उजागर किया था। अब ईडी ने छापे मारे हैं।

इन छापों में राजस्थान सरकार के केबिनेट मंत्री महेश जोशी के करीबी संजय बड़ाया भी शामिल हैं। टीम ने बड़ाया के जयपुर के बनीपार्क स्थित घर पर दबिश दी। फिर मिशन से जुड़े दो अन्य ठेकेदारों के वैशाली नगर, सिंधी कैंप और झोटवाड़ा स्थित घरों पर भी ईडी की टीम पहुंची।
खबर है कि ईडी के छापे में माधोसिंह सर्किल निवासी पूर्व आरएएस अधिकारी अमिताभ कौशिक के घर पर करीब डेढ़ करोड़ रुपए नकदी और एक किलो सोना मिला है। सोने के बिस्किट भी जब्त किए गए हैं।
केंद्रीय मंत्री व राजस्थान भाजपा के चुनाव प्रभारी प्रहलाद जोशी कहते हैं कि पीएम नरेंद्र मोदी ने हर घर नल पहुंचाने की योजना की शुरुआत की, लेकिन कांग्रेस के लोगों ने इसमें भ्रष्टाचार शुरू कर दिया। इनके एक मंत्री तो इसमें सीधे तौर पर शामिल है। जो भी दोषी हो उसे सजा जरूर मिले।
राजस्थान पत्रिका में छपी खबर के अनुसार पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि जिसने भी जहर खाया है वो मरेगा। हम तो किसान के बेटे हैं, यहां न तो किसी को कार्रवाई से फर्क पड़ता है, न ही कोई डरने वाला है। राजस्थान में फिर से कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है।
जयपुर के सोडाला में जेडीए के तहसीलदार सुरेश शर्मा के ठिकाने से 75 लाख रुपए मिले हैं। खातीपुरा में ठेकेदार ओमप्रकाश विश्वकर्मा के घर से भी दस्तावेज बरामद किए गए हैं। हनुमान नगर निवासी कल्याण सिंह कविया के यहां से जमीनों के दस्तावेज मिले।
बहरोड़ में भी ईडी पहुंची। यहां पर अधिशासी अभियंता के सरकारी आवास का ताला तोड़ना पड़ा। आवास से रिकॉर्ड जब्त करने के बाद टीम ने उसे सील कर दिया और नोटिस चस्पा किया। नोटिस पर लिखा है कि मकान की चाबियां नहीं मिलने पर गवाह की मौजूदगी में मकान में ताले तोड़कर दूसरे ताले लगाए गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications