Rajasthan: गोविंद डोटासरा के घर ED ने क्या-क्या किया, जाते-जाते कौनसी 5 चीजें साथ ले गए अफसर?
Rajasthan Assembly Elections 2023 में ED ने कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष Govind Singh Dotasara के घर पर छापा मारा है। गोविंद डोटासरा ने अपने घर पर हुई ईडी की कार्रवाई का Live हाल बयां किया।
Govind Singh Dotasara ED Raid: केंद्र सरकार की जांच एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने राजस्थान पेपर लीक प्रकरण को लेकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के घर पर गुरुवार को छापा मारा।
सुबह सुबह ही छापा मारने पहुंची ईडी अफसरों की टीम ने डोटासरा के घर पर क्या-क्या किया? किस बारे में पूछताछ की और कार्रवाई के बाद जाते समय ईडी अफसर अपने साथ यहां से क्या लेकर गए? इन सारे के सवालों के जवाब खुद गोविंद सिंह डोटासरा ने मीडिया से बातचीत में दिए हैं।

गोविंद डोटासरा के घर ईडी की कार्रवाई का लाइव उन्हीं की जुबानी
मैं अपने घर पर लोगों से चर्चा से कर रहा था। अचानक चार-पांच अफसर आए और मुझसे खड़े-खड़े कहा कि आप ही डोटासरा जी हैं? मैंने कहा, जी हां। फिर वे बोले कि आपके घर की सर्च करनी है। आप लोगों से पूछताछ करनी है। मैंने कहा मोस्ट वेलकम। जो पांच-दस लोग यहां पर थे। उनको सबको रोक लिया। हमारे सबके मोबाइल ले लिए। उन्होंने बड़ी तसल्ली से एक-एक चीज की सर्च की और उसके बाद में मेरे छोटे बेटे अविनाश, जो अकाउंट ऑफिसर हैं। उससे उन्होंने बयानात लिए।
कहीं भी कुछ भी न एक रुपया मिला न कोई किसी तरह का कोई दस्तावेज उन्होंने सीज किया। केवल और केवल तीन मोबाइल। मेरा और मेरे दोनों बेटों का और दोनों बेटों की ईमेल आईडी लेकर गए हैं। मेरी ईमेल आईडी जो उनसे खुल नहीं पाई। उसको डिलीट नहीं करने का शपथ पत्र लेकर गए हैं। इसके अलावा मेरे यहां से कुछ भी नहीं मिला। केवल और केवल मेरे बेटे से जो उन्होंने सवाल किए। सवाल तो उन्होंने अपने अलग से किए। पर जो मुझे जानकारी मिली है। केवल कलाम कोचिंग से हमारे परिवार का क्या संबंध है? इसके ऊपर उनकी पूरी की पूरी कार्रवाई, बयान केंद्रित था।

पेपर लीक का एक भी सवाल हमारे किसी भी सदस्य से नहीं पूछा गया। कानूनी रूप से उनके पास भारतीय जनता पार्टी के नेताओं के द्वारा या किन्हीं के भी द्वारा। जो सूचनाएं भेजी गई हैं। मैं समझता हूं कि उनके ऊपर एक तरह का वातावरण बनाकर के भाजपा जो माहौल बनाना चाहती है। मैं समझता हूं कि यह प्रजातंत्र के लिए ठीक नहीं है। हम तैयार हैं। ईडी को जो कुछ भी पूछताछ करनी हो। कोई भी जानकारी लेनी हो। हम उनको जानकारी उपलब्ध करवाएंगे। जो भी दस्तावेज चाहिए। उनको वो दस्तावेज उपलब्ध करवाएंगे। अगर कहीं भी एक आलपिन की नोक के बराबर हमारे किसी भी परिवार के सदस्य की कोई भूमिका पाई जाए तो हम लोग पूरी तरह स्पष्ट करना चाहते हैं कि न तो हमारा कोई पेपर लीक से संबंध है। न ही कलाम कोचिंग से है।
केवल भाजपा वातावरण खराब करने का काम कर रही है। इसका हम मुंह तोड़ जवाब देंगे और जनता के बीच में जाएंगे। जनता को इनकी सच्चाई बताएंगे। जनता का फैसला हमें स्वीकार होगा। कल मैं, मुख्यमंत्री और रंधावा जी चर्चा करेंगे कि चुनाव को कैसे आगे ले जाना है। ये हमारा टाइम वेस्ट करना चाहते हैं। दबाव में लाना चाहते हैं। ये हमें डराना चाहते हैं। न हम डरने वाले हैं। न ही दबाव में आने वाले हैं। हमने कोई गलती नहीं की। हमने कोई भ्रष्टाचार नहीं किया। हमने कोई गलती नहीं की। न पेपर लीक से हमारा कोई संबंध है और न ही कलाम कोचिंग से।
उसके बावजूद जो जानकारी या जो जांचें ईडी को करनी है। उसमें हम पूरा सहयोग करेंगे। यह मैं आश्वस्त करना चाहता हूं। मीडिया के माध्यम से बताना चाहता हूं कि अगर कोई राज्य या केंद्र सरकार की एजेंसी कार्रवाई करेगी उसका हम पूरा समर्थन करेंगे। सहयोग करेंगे। वो अपनी कानूनी कार्रवाई करें। हमें कोई दिक्कत नहीं है। हम चुनाव भी लड़ेंगे। हम अपना काम करेंगे। फिर से अपनी सरकार बनाएंगे।
मैं पिछले दो-तीन माह से सुन रहा था कि सुभाष महरिया (लक्ष्मणगढ़ से भाजपा प्रत्याशी) जी कह रहे हैं कि चुनाव को रंगीन बना दूंगा। अगर ये ही रंगीन था तो महरिया जी ने बहुत बड़ी गलती की है। अगर इसी कार्रवाई की अपेक्षा से महरिया जी मेरे सामने चुनाव लड़ना चाहते हैं तो यह लक्ष्मणगढ़ की जनता है भाई साहब। बाप, बेटे और भाई का सा प्यार मुझे दिया और मैंने दिया है। समझे ना।
लक्ष्मणगढ़ की जनता सुभाष महरिया जी को बता देंगी कि चुनाव क्या होता है? और राजस्थान की जनता राजस्थान में बता देगी कि हम लोग कांग्रेस के सच्चे सिपाही हैं। कांग्रेस के लिए जान दे सकते हैं। कांग्रेस के लिए काम कर सकते हैं। 36 कौमों को साथ लेकर चलते हैं इसलिए कांग्रेस राजस्थान में फिर से आएगी।
अशोक गहलोत जी के बेटे वैभव गहलोत को जिस तरह से ईडी का समन दिया गया है। चुनाव के नजदीक 10-15 पुराने मामले में समन देना। ये प्रदर्शित करता है कि भाजपा हम व हमारे नेताओं को डराकर चुनाव जीतना चाहती है। राजस्थान सूरवीरों की धरती है। सैनिकों व शहीदों की धरती है। किसानों की धरती है। मैं किसान का बेटा हूं। न डरने वाला हूं। न घबराने वाला हूं। मेरे साथ कांग्रेस के लाखों कार्यकर्ताओं का प्यार व स्नेह है। मैं वैभव गहलोत के समन की घोर निंदा करता हूं।












Click it and Unblock the Notifications