Earthquake: भारत के तीन राज्यों को बाद यूएस में भी भूकंप के झटके, जानिए कहां- कहां हिली धरती

Earthquake in Rajasthan: शुक्रवार देर रात हरियाणा, जम्मू कश्मीर के बाद राजस्थान में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। पाली में आए भूकंप की तीव्रता सबसे अधिक रही।

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक राजस्थान के पाली में भूकंप के झटके देर रात 01.29 बजे महसूस किए गए। जानकारी के मुताबिक, इस दौरान किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

Earthquake in Rajasthan

दरअसल, जम्मू-कश्मीर के बाद राजस्थान में शुक्रवार देर रात भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। पाली में शुक्रवार देर रात करीब डेढ़ बजे भूंकप के हल्के झटके आए। रिएक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.7 मापी गई.

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, राजस्थान के पाली में 6 अप्रैल को 1 बजकर 29 मिनट पर भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। वहीं इससे पहले शुक्रवार रात 11 बजे किश्तवाड़ में धरती हिली, वहीं सुबह डोडा में भूकंप आया था। गुरुवार को हिमाचल प्रदेश में भी भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए थे।

अमेरिका में फिर भूकंप
वहीं शनिवार को भारत समयानुसार सुबह 5 बजकर 59 मिनट पर अमेरिका के न्यूजर्सी में भूकंप के झटके आए। यहां भूकंप की तीव्रता 4.0 मापी गई। यूरोपीय भूमध्यसागरीय भूकंप विज्ञान केंद्र (EMSC) के अनुसार, भूकंप का केंद्र सतह से 9 किलोमीटर नीचे था।

इससे पहले न्यूयॉर्क शहर और उसके आसपास का क्षेत्र में शुक्रवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। न्यूयॉर्क की गवर्नर कैथी होचुल ने कहा कि 4.0 तीव्रता के भूकंप के बाद किसी महत्वपूर्ण क्षति की तत्काल कोई रिपोर्ट नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+