Rajasthan: शादी से लौट रही जीप दुर्घटनाग्रस्त, राहत कार्य के दौरान पलटा ट्रक, एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत
Rajasthan Accident: डूंंगरपुर बस स्टैंड के पास अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गई। हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को जीप से बाहर निकालने लगे। घायल यात्रियों को अस्पताल भेजने की तैयारी चल रही थी, साथ ही लोग जीप को भी बाहर निकालने का प्रयास कर रहे थे।
इसी दौरान तेज रफ्तार में आ रहा एक ट्रक वहां खड़ी एंबुलेंस और बाइक को टक्कर मारते हुए पलट गया। इस भयावह हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आठ लोग घायल हो गए। मृतकों में सभी एक ही परिवार के सदस्य हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा रात करीब 11:30 बजे हुआ जब जीप पिंडावल हिलावड़ी गांव के बस स्टैंड के पास अनियंत्रित होकर नीचे उतर गई। घायल यात्रियों की मदद के लिए आसपास के लोग जुटे थे, तभी अचानक तेज़ रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर भीड़ पर चढ़ गया और एंबुलेंस व बाइक को टक्कर मारते हुए पलट गया।
करीब चार घंटे तक ट्रक के नीचे दोपहिया वाहन और शव दबे रहे। सुबह करीब 3:30 बजे क्रेन की मदद से ट्रक को हटाया गया, तब जाकर नीचे दबे शवों को निकाला जा सका। घायलों को सागवाड़ा के डूंगरपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मृतकों की पहचान लवजी पाटीदार, डायालाल पाटीदार, सविता पाटीदार और भावेश पाटीदार के रूप में हुई है, जो सभी डूंगरपुर के सावला क्षेत्र के बाड़ीगामा बड़ी गांव के निवासी थे। एक ही परिवार के चार लोगों की मौत से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम करवाकर उन्हें परिजनों को सौंपने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और ट्रक चालक की तलाश की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications