सवाई माधोपुर-बौंली एक्‍सप्रेस वे पर डंपर ने महिला समेत दो बच्‍चों को कुचला, तीन बहनों के इकलौते भाई की भी मौत

सवाई माधोपुर, 30 सितम्‍बर। राजस्‍थान के सवाई माधोपुर बौंली के निर्माणाधीन एक्‍सप्रेस वे पर गुरुवार दोपहर को बेकाबू डंपर ने पैदल जा रहे एक महिला और दो बच्चों को कुचल दिया। तीन की मौत हो गई। एक बच्‍चा तीन बहनों का इकलौता भाई था। हादसे के बाद डंपर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

accident in sawaimadhopur

पुलिस के अनुसार सवाई माधोपुर जिले के झनूण निवासी रामनिवास अपने परिवार के साथ राजपुरिया देवस्‍थान से लौट रहा था। रास्‍ते में डंपर ने टक्‍कर मार दी। रामनिवास तो डिवाइड पर कूद गया, मगर उसकी बेटी 40 वर्षीय अनीता, दोहिता शुभम व पोती प्रिया कुचले गए, जिससे उन्‍होंने दम तोड़ दिया।

हाउसे की जानकारी लगते ही आस पास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। पुलिस को भी बुलाया। एक्‍सीडेंट से जाम लग गया। मौके से जाम खुलवाया। डंपर को जब्‍त किया। 12वीं कक्षा में पढ़ने वाली प्रिया के पिता की मौत उसके जन्‍म वाले दिन ही एक्‍सीडेंट में हो गई थी। अनिता का पति तीर्थराज जयपुर में एक एक्सपोर्ट कंपनी में काम करता है। उसका का ससुराल सवाई माधोपुर में था। फिलहाल वह अपने पिता के घर आई हुई थी। 8 वर्षीय शुभम पांचवीं कक्षा में पढ़ता था। वह तीन बहनों का इकलौता भाई था।

हादसे की सूचना पर सीओ तेज कुमार पाठक, बौंली SHO कुसुमलता और पुलिस बल मौके पर पहुंचा। हाईवे पर ग्रामीणों और परिजनों ने मुआवजे की मांग को लेकर जाम लगा दिया। पुलिस को शव भी नहीं उठाने दिया। इससे वाहनों की लंबी लाइन लग गई। पुलिस का अतिरिक्त जाब्ता भी तैनात किया गया। प्रधान कृष्ण पोसवाल व सरपंच प्रतिनिधि हनुमान मीणा भी मौके पर पहुंचे है। परिवार को उचित मुआवजा और ड्राइवर को पकड़कर कड़ी सजा देने की मांग की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+