Bharatpur : एनवक्त पर टूटी शादी, 11 लाख की डिमांड पूरी नहीं करने पर बारात लेकर नहीं आया दूल्हा
भरतपुर, 5 मार्च। राजस्थान के भरतपुर में बीती रात एनवक्त पर शादी टूटने का मामला सामने आया है। यहां पर दुल्हन दूल्हे का इंतजार करती रही, मगर ना बारात आई और ना ही दूल्हा पहुंचा। मामला भरतपुर के मथुरा गेट पुलिस थाने में पहुंच गया है।

11 लाख रुपए का दहेज मांगने का आरोप लगाया
दुल्हन पक्ष की ओर से दूल्हा पक्ष पर 11 लाख रुपए का दहेज मांगने का आरोप लगाया है। चार मार्च को भरतपुर के मैरिज होम में शादी की तैयारियां पूर्ण हो चुकी थी, मगर एनवक्त पर बारात नहीं आई।

दुल्हन दूल्हे के इंतजार में बैठी रही
मैरिज होम में सजी-धजी दुल्हन दूल्हे के इंतजार में बैठी रही। बैंड बाजे वाले व पंडित भी आ चुके थे। काफी इंतजार के बाद बारात नहीं आई तो दुल्हन पक्ष दूल्हे वालों से सम्पर्क साधा तो कुछ और ही कहानी सामने आई।

खुशबू का विवाह कुशल कुमार के साथ तय हुआ
बता दें कि मथुरा गेट पुलिस थाना इलाके में स्थित एसटीसी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी पुलिस कांस्टेबल महेश चंद की पुत्री खुशबू का विवाह प्रिंस नगर निवासी कुशल कुमार के साथ तय हुआ था।

रात दो बजे तक बारात नहीं आई
खुशबू फौजदार व कुशल कुमार की शादी मैरिज होम में चार मार्च को होनी थी। शादी के लिए रात दो बजे तक बारात नहीं आई। दुल्हन पक्ष का आरोप है कि दूल्हा व उसके परिवार ने बारात लेकर आने के लिए 11 लाख रुपए की मांग की है।

मामले की जांच शुरू कर दी
भरतपुर की मथुरा गेट पुलिस ने दुल्हन पक्ष की रिपोर्ट पर मामले की जांच शुरू कर दी है। लड़की के पिता भरतपुर पुलिस में कॉन्स्टेबल हैं जबकि लड़का व उसका भाई आर्मी में हैं। पिता भी आर्मी से रिटायर हैं। दूल्हे की पोस्टिंग चंडीगढ़ में है और वह क्लर्क है।












Click it and Unblock the Notifications