Pali Accident : भिड़ंत के बाद ट्रोलों के डीजल टैंक फटे, आग लगने से चालक-खलासी जिंदा जले
पाली। राजस्थान के पाली में राजमार्ग 162 पर रविवार रात गांव पिपलिया के पास दो ट्रोलों में जबरदस्त भिड़ंत हो गई। इसके बाद दोनों ट्रोलों के डीजल टैंक फट गए और जोरदार धमाका हुआ। इसी दौरान ट्रोलों ने आग पकड़ ली। एक ट्रोले में सवार चालक व खलासी आग में जिंदा जल गए। वहीं दूसरे ट्रोले के चालक-खलासी सकुशल उतर भाग छूटे।

पांच घंटे के बाद पाया आग पर काबू
पाली एसपी आनद शर्मा के अनुसार ट्रोलों में आग लगने की सूचना पर सोजत, जेतारण व आस-पास की दमकलों को मौके पर भेजा गया। सभी ने करीब पांच घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, मगर तब तक एक ट्रोले में सवार दो लोगों को बचाया नहीं जा सका।

टोंक के रहने वाले थे मृतक
रविवार करीब आठ बजे हुए इस हादसे के प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हादसे के तुरंत बाद आग लग गई थी। इसलिए कोई भी व्यक्ति ट्रोले में फंसे लोगों को बचा नहीं सका। मृतकों की शिनाख्त टोंक जिले के जलसिना निवासी राजू मीणा व लखाराम मीणा के रूप में हुई है। दोनों के शव रात को राजकीय अस्पताल रायपुर के मुर्दाघर में रखवाए गए।

होटल-ढाबे करवाए खाली
ट्रोले में आग की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने राजमार्ग 162 पर यातायात बंद करवा दिया और वाहनों को अस्थायी मार्ग से गुजारा गया। वहीं, घटनास्थल के आस-पास के होटल-ढाबों को रात को खाली करवा दिया गया। बताया जा रहा है कि पाली से अजमेर की ओर जा रहे दोनों ट्रोलों में आगे निकलने की होड़ लगी हुई थी। इसी दौरान हादसा हो गया।

टाइल्स व कोयला भरा था ट्रोलों में
थाना प्रभारी सुरेश चौधरी ने बताया कि हादसा झूठा कृषि उद्योग के पास ओवरटेक के दौरान हुआ। एक ट्रोले में टाइल्स थी। दूसरे में कोयला भरा हुआ था। गुजरात से दिल्ली की तरफ जा रहे दोनों ट्रोले के अगले हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। आग की चपेट में कोयला व टाइल्स के कर्टन भी आ गए। आग कुछ ही देर में विकराल हो गई। आग से घिरे ट्रोले में जिंदा जलने वाले चालक व खलाड़ी फंस गए। वे बचाव के लिए चिल्लाते रहे, लेकिन आग के कारण पास कोई भी नहीं जा सका।
-
क्या भारत में 'LOCKDOWN' लगने वाला है? दुनियाभर में Energy Lockdown की शुरुआत! तेल संकट से आप पर कितना असर -
Badshah Caste: बॉलीवुड के फेमस रैपर बादशाह की क्या है जाति? क्यों छुपाया असली नाम? कौन-सा धर्म करते हैं फॉलो? -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका -
Badshah Love Story: ‘टटीरी’ वाले रैपर बादशाह की दूसरी दुल्हन Isha Rikhi कौन हैं? कैसे परवान चढ़ा दूसरा इश्क? -
Iran Vs America: खत्म होने वाला है ईरान-इजराइल युद्ध! ट्रंप के बाद अब मोजतबा खामेनेई भी बातचीत के लिए तैयार -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Badshah Divorce Story: बादशाह ने रचाई थी इस ईसाई लड़की से शादी, 8 साल बाद तलाक क्यों? कौन है बेटी और कहां है?












Click it and Unblock the Notifications