Bageshwar Dham: बाबा बागेश्वर के तंज पर डॉ. सिन्हा का जवाब आया सामने, कहा-'व्यक्तिगत मुलाकात कर करूंगा चर्चा'
Bageshwar Dham: बाबा बागेश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री द्वारा हाल ही में डॉ. अशोक सिन्हा पर किए गए तंज के मामले में जवाब सामने आया है। डॉ. सिन्हा ने बागेश्वर बाबा के व्यंग्य को सकारात्मक रूप से लेते हुए कहा कि मैं आपकी बात स्वीकार करता हूँ। बिलकुल आपने सही कहा और सभी युवाओं को मानना भी चाहिए। आप बाग़ेश्वर धाम आए। मैं व्यक्तिगत समय निकालकर आपने इस विषय में चर्चा करूंगा।
डॉ. सिन्हा के इस जवाब ने सभी को चौंका दिया है। जहां एक ओर लोग बाबा बागेश्वर के तंज पर डॉ. सिन्हा की तीखी प्रतिक्रिया की उम्मीद कर रहे थे। वहीं डॉ. सिन्हा ने विनम्रता से उनकी बात को स्वीकार किया है। उन्होंने ना सिर्फ बाबा की बात मानी। बल्कि उनसे मिलकर इस विषय पर चर्चा करने की भी इच्छा जताई है।

इससे पहले बाबा बागेश्वर ने डॉ. सिन्हा पर तंज कसते हुए कहा था कि खुद का खसम गंजा है और दूसरों के बाल उगा रहे हैं! यह तंज डॉ. सिन्हा द्वारा बाबा बागेश्वर की डिजिटल पर्ची बनाने के बाद आया था। जिसमें उन्होंने बाबा के बालों के झड़ने पर चिंता जताई थी।
डॉ. सिन्हा ने सफाई देते हुए कहा था कि उनका वीडियो हेयर एजुकेशन के उद्देश्य से बनाया गया था। न कि किसी का मजाक उड़ाने के लिए। उन्होंने यह भी बताया कि धीरेंद्र शास्त्री से उनकी मुलाकात मीडिया के माध्यम से ही हुई थी।
डॉ. सिन्हा के इस जवाब ने जहां एक ओर उनकी छवि निखरी है। वहीं दूसरी ओर बाबा बागेश्वर के साथ उनके रिश्तों में भी एक नई शुरुआत की उम्मीद जगाई है। अब देखना यह होगा कि क्या दोनों के बीच यह मुलाकात होती है और अगर होती है तो उसमें क्या बातचीत होती है।












Click it and Unblock the Notifications