राजस्थान में तोड़ी गई बीआर अंबेडकर की मूर्ति, इलाके में तनाव

राजस्थान के अचरोल में बीती रात अज्ञात लोगों ने डॉ. बीआर अंबेडकर की प्रतिमा तोड़ दी। सुबह जब लोगों ने अंबेडकर की टूटी हुई प्रतिमा देखी तो हंगामा मच गया।

नई दिल्ली। दलित संगठनों के भारत बंद के बाद एक बार फिर मूर्तियों के टूटने का सिलसिला शुरू हो गया है। राजस्थान के अचरोल में बीती रात अज्ञात लोगों ने डॉ. बीआर अंबेडकर की प्रतिमा तोड़ दी। सुबह जब लोगों ने अंबेडकर की टूटी हुई प्रतिमा देखी तो हंगामा मच गया। सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात काबू में किए। एहतियात के तौर पर इलाके में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। मूर्ति तोड़े जाने की घटना को लेकर इलाके में तनाव है।

ambedkar statue

आपको बता दें कि त्रिपुरा में लेनिन की प्रतिमा तोड़े जाने के बाद मूर्तियों के टूटने का सिलसिला अभी तक थमा नहीं है। कुछ दिन पहले ही यूपी में डॉ. बीआर अंबेडकर की प्रतिमा तोड़े जाने का मामला सामने आया। अराजक तत्वों ने रात को इलाहाबाद के झूंसी स्थित त्रिवेणीपुरम इलाके में लगी अंबेडकर की प्रतिमा तोड़ दी। सुबह जब लोगों ने प्रतिमा टूटी हुई देखी तो पुलिस को मामले की सूचना दी गई। अराजक तत्वों ने अंबेडकर की प्रतिमा के ऊपरी हिस्से को क्षतिग्रस्त किया था।

इलाहाबाद के बाद यूपी के सिद्धार्थनगर जिले में भी डॉ. अंबेडकर की मूर्ति तोड़े जाने की घटना सामने आई थी। यहां कुछ शरारती तत्वों ने अंबेडकर की मूर्ति का एक हाथ तोड़ दिया था। यह घटना डुमरियागंज थाना क्षेत्र में हुई। मूर्ति तोड़े जाने की घटना पर इलाके में तनाव का माहौल बन गया था। लोगों ने प्रशासन से कार्रवाई की मांग की। मौके पर पहुंची पुलिस ने मूर्ति को कब्जे में ले लिया और अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+