JHUNJHUNU : ये 2 दोस्त रात को 9 बजे अचानक घर से निकले बाहर, सुबह दोनों के इस हाल में मिले शव

झुंझुनूं। राजस्थान के झुंंझुनूं जिले के चिड़ावा थाना इलाके के गांव श्यामपुर के दो युवकों की सोमवार रात को हत्या कर दी गई। मंगलवार सुबह गांव श्यामपुरा-किशोरपुरा और मटाणा के पास दो अलग-अलग जोहड़ों में पड़े मिले। दोनों युवक दोस्त थे। मंगलवार देर शाम तक उनकी हत्या की वजह पहेली बनी हुई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

double murder in chirawa jhunjhunu rajasthan

चिड़ावा डीएसपी रघुवीर प्रसाद शर्मा के अनुसार मंगलवार सुबह करीब छह बजे पुलिस को सूचना मिली थी। पुलिस मौके पर पहुंची और शवों की शिनाख्त करवाई। उनकी शिनाख्त श्यामपुरा निवासी राहुल जांगिड़ एवं प्रेम सिंह के रूप में हुई। दोनों के शव सुबह श्यामपुरा-किशोरपुरा और मटाणा के पास दो अलग अलग जोहड़ों में पड़े मिले। दोनों दोस्तों की हत्या से गांव में सनसनी फैल गई।

दो युवकों की हत्या पर श्यामपुरा के ग्रामीणों में आक्रोश

दो युवकों की हत्या पर श्यामपुरा के ग्रामीणों में आक्रोश

दिवाली के दो दिन बाद युवकों की हत्या से ग्रामीणों का खून खौल उठा। उन्होंने मौके पर पुलिस से मामले का तत्काल खुलासे करने की मांग की। दोनों के शव जिस हाल में मिले हैं। उससे यही लग रहा है कि हत्या करके शव यहां पटके गए हैं। एक शव को जलाने का प्रयास भी किया गया। जिला पुलिस अधीक्षक गौरव यादव एवं एसएफएल की टीम ने भी मौका मुआयना किया।

इन पर टिकी पुलिस की जांच

इन पर टिकी पुलिस की जांच

झुंझुनूं के चिड़ावा उपखंड के डबल मर्डर केस की अब तब की जांच में सामने आया है कि गांव में ट्रैक्टर चलाने वाले प्रेमसिंह रात को करीब साढ़े नौ बजे घर से बाइक लेकर निकला था, जो फिर कभी नहीं लौटा। ना ही उसकी बाइक बरामद हो पाई है। ऐसे में पुलिस प्रेम सिंह के मोबाइल की डिटेल भी खंगाल रही है कि उसे घर से बाहर ​बुलाने के लिए किसका फोन आया था। उधर, राहुल जांगिड़ भी रात को साढ़े नौ बजे तक घर पर ही था। फिर अचानक घर से बाहर निकल गया। पुलिस संभावना जता रही है कि दोनों एक साथ निकले हैं। इसके बाद रंजिश के कारण दोनों की हत्या की गई है।

अंतिम संस्कार करने की तैयारी में थे

अंतिम संस्कार करने की तैयारी में थे

जानकारी के अनुसार प्रेमसिंह का शव जोहड़ में एक मंदिर के पास पड़ा मिला। वहां पर लकड़ियां भी चिता की तरह रखी मिली थी। आरोपियों ने प्रेमसिंह की हत्या कर उसके शव को लकड़ियों पर लेटाया और उसे आग भी लगाई, जिससे प्रेमसिंह का सिर जला हुआ है।

ये दो कारण हैं चर्चाओं में

ये दो कारण हैं चर्चाओं में

ग्रामीणों के बीच चल रही चर्चाओं में दो कारण सामने आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि या तो मामला कोई प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ हो सकता है या फिर कुछ लोगों का कहना है कि दो-चार दिन पहले मटाणा और क्यामसर गांव के युवकों के साथ इन दोनों का कथित रूप से झगड़ा हुआ था।कहीं उसी रंजिश के चलते भी दोनों की हत्या संभव है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+