उदयपुर में जमीन विवाद के चलते डबल मर्डर,एक हिस्ट्रीशीटर को भी उतारा मौत के घाट

Double murder in today due to land dispute in Udaipur: उदयपुर के बड़गांव में आज जमीनी विवाद के चलते डबल मर्डर से हड़कंप मच गया।

उदयपुर के बड़गांव में हुए डबल मर्डर में एक मृतक सोनू गाछी धान मंडी थाने का हिस्ट्रीशीटर भी शामिल है। हालांकि पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

double-murder-in-broad-daylight-today-due-to-land-dispute-in-udaipur

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि उदयपुर के बड़गांव थाना क्षेत्र में एक चाचा ने अपने भतीजे और उसके दोस्त को मौत के घाट उतार दिया।

दरअसल मृतक तेज सिंह के ताऊ की कोई संतान नहीं होने से ताऊ ने अपनी प्रॉपर्टी तेज सिंह के नाम कर दी थी तब ही से तेज सिंह के चाचा मोहन सिंह को ये बात नागवार गुजर रही थी।

चाचा मोहन सिंह अपने भतीजे तेज सिंह से इतना खफा हो गया कि चाचा ने अपने भतीजे तेज सिंह और तेज सिंह के दोस्त सोनू गाछी को मौत के घाट उतार दिया। बताया जा रहा है की सोनू गाछी उदयपुर के धान मंडी थाने का हिस्ट्रीशीटर है।

वहीं पुलिस ने इस डबल मर्डर मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया है।

सूत्रों के अनुसार तेजसिंह ने बुधवार को बड़गांव थाने में मां से मारपीट की रिपोर्ट दर्ज करवाने के बाद शाम को लोसिंग पहुंचा था, जहां खेत में मोहनसिंह, उसके बेटे देवेंद्र सिंह और नाबालिग ने चाकू से हमला कर दिया।

सिर में 4 और सीने पर 2 वार से लहूलुहान तेज सिंह बेदम होकर गिर गया। सोनू गाछा तेजसिंह के साथ गया था। सोनू का शव आज सुबह मिला. वहीं तेजसिंह का शव रात को ही मिल गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+