Rajasthan News:राहुल गांधी के बयान पर राजस्थान में सियासी पारा हाई, डोटासरा बोले हिंदु की फ्रेंचाइजी है क्या ?

Govind Singh Dotasra: देश की संसद में राहुल गांधी के हिंदुओं के बयान को लेकर सियासी पारा गर्मा गया है। प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के बयानों पर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने बिना पानी पिए जमकर घेरा।

राहुल गांधी के संसद में दिए बयानों की राजस्थान कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने वकालत करते हुए कहा कि आज मुख्यमंत्री ने एक प्रेस कांफ्रेस के माध्यम से यह प्रमाणित कर दिया की वो एक पर्ची सरकार ही है। प्रदेशावासियों के सामने यह साबित भी कर दिया कि हमारे राजस्थान में एक पर्ची सरकार ही काम कर रही है।

उन्होने आज स्वयं भी सिद्ध कर दिया कि वो पर्ची सरकार ही है। आज की प्रेस कांफ्रेस का कोई मुद्दा नहीं था उनके पास, सिर्फ एक पर्ची दिल्ली से आई और पर्ची को पढ़कर के धन्यवाद करके चलो चलो करके विदा हो गए।

dotasaras-retort-to-rajasthan-cm-bhajanlals-statement-on-rahul-gandhis-statement

में पूछना चाहता हूं कि आपकों जिसने भी पर्ची भेजी उसकों पर्ची लिखने की भी अक्ल नहीं थी। किस अक्ल के अंधे से आपने पर्ची लिखवाई जरा उसका नाम तो बताओं ?

राहुल गांधी ने जो नेता प्रतिपक्ष के तौर पर जो लोकसभा में जिन मुद्दों को उठाया वो हर एक मुद्दा जनता का मुद्दा था। जनता की आवाज बनकर जो देश में 10 साल से मोदी सरकार की घटनाओं पर अपनी बात रखी।

भारतीय जनता पार्टी और आरएसएस हिंदु समाज का ठेकेदार नहीं है। भाजपा का नेता , कार्यकर्ता और आरएसएस का स्वयंसेवक ही सिर्फ हिंदु नहीं है।

हिंदुस्तान में बहुत से ऐसे लोग है जो हिंदु समाज को अपना धर्म मानते है और हिंदु समाज से आते है। उन्होने भाजपा और मोदी सरकार के ऊपर आरोप लगाया कि आप हिंदु समाज के ठेकेदार नहीं होसकते है आपसे सर्टिफिकेट की आवश्यकता नहीं है किसी को।

हिंदु कभी भी हिंसा नहीं फैलता नहीं वो हिंसक नहीं है। वो निडर होता है। नौजवानों की अग्नीवीर योजना, मणिपुर में महिलाओं,बच्चियों के साथ दुष्कर्म,हत्याओं की घटना के साथ हर एक मुद्दे को नेता प्रतिपक्ष के बतौर राहुल गांधी ने सदन में रखा।

डोटासरा ने भाजपा पर पलटवार करते हुए कहा कि इनका सोशल मीडिया सिर्फ इसी वजह से काम करता है कि कैसे राहुल गांधी की छवि को खराब किया जाए। लेकिन इनके सबकुछ करने से ना तो राहुल गांधी की छवि खराब होगी ना ही उनकी आवाज दबाई जाएगी।

राहुल गांधी के माफी मांगने के सवालों पर डोटासरा ने पलटवार करते हुए कहा कि अगर राहुल गांधी से गलत बोल रहे थे तो तुरंत ही लोकसभा स्पीकर को अपनी व्यवस्था देनी चाहिए थी। लेकिन उनका बोला गया एक एक शब्द सही था इसलिए कोई कुछ नहीं बोल पाया।

डोटासरा ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को लेकर भी चुटकी लेते हुए कहा कि मुझे पता है आप लोकसभा चुनावों के नतीजे के बाद से ही आहत है, बैचेन है। अपनी कुर्सी को लेकर इतने बैचेन है लेकिन इतने बेचेन भी मत होइए कि आपके पास जो पर्ची लिखकर दिल्ली से आपके पास आई आप उसमें एक शब्द भी नहीं जोड़ पाए।

मीडियाकर्मियों का एक भी सवाल आप नहीं ले पाए। आपकों राजस्थान की मीडिया से माफी मांगनी चाहिए।

प्रधानमंत्री मोदी पर भी पलटवार करते हुए कहा कि एक तरफ राहुल गांधी कह रहे है कि आप हिंदु समाज के ठेकेदार नहीं हो, टू थर्ड हिंदुओं ने आपके खिलाफ वोट दिया है। अयोध्या में हिंदु समाज ने आपकों धूल चटाई है।

प्रधानमंत्री जी वाराणसी में आप बचकर निकले हो, आपके खिलाफ हिंदु समाज ने अच्छे तरीके से आपके खिलाफ गुस्सा निकाल कर वोट किया है।

और यहां पर आपका एक शिक्षा का मंत्री है जिनकों आरएसएस की कृपा से दो-दो महकमें मिले हुए है वो मंत्री यह रहा है कि हमारे आदिवासी भाइयों के लिए कि यह हिंदु नहीं मानते है तो वंशावली से इनका पता लगाएंगे कि इनका बाप कौन था, इनका डीएनए टेस्ट करवाएंगे।

इस सवाल का जवाब तो कम से कम शिक्षा मंत्री को देना ही चाहिए था। कितने दिन बचोगो कल से शुरू हो रहा है जंग, और मैदान ।

आप आना हम पूछेंगे सवाल प्रदेश की जनता के मुद्दों के बारे में पूछेंगे, आप छह साल से कुर्सी पर कुंडली मारकर बैठे हो उसका जवाब पूछेंगे और यह भी पूछेंगे मदन दिलावर किस किसकों सर्टिफिकेट दोगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+