राजस्थान : बॉर्डर इलाके जैसलमेर के लोगों ने श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए जुटाए दस करोड़ रुपए

जैसलमेर। देश भर में राम मंदिर निर्माण निधि समर्पण अभियान के तहत सीमावर्ती जैसलमेर जिले में भी राम मंदिर निर्माण हेतु निधि समर्पण का कार्यक्रम जोर शोर से चला तथा यहां के राम भक्तों ने दिल खोलकर समर्पण किया है। यह अभियान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ तथा विश्व हिंदू परिषद के के कार्यकर्ताओं द्वारा श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के माध्यम से चलाया गया है।

547 गांवों के लोगों ने किया दान

547 गांवों के लोगों ने किया दान

राम मंदिर जागरण समिति जैसलमेर के संयोजक लालू सिंह सोढा ने बताया कि अभियान में 1850 पुरुष तथा 500 महिला कार्यकर्ताओं ने लगकर जिले के 547 गांवों के 9200 परिवारों से कुल 10 करोड़ की राशि श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र में जमा करवाई है, जिसमें पांच करोड़ चैक के माध्यम से और तीन करोड़ रुपये नगद रसीद, दो करोड़ रुपए दस, सौ एवं हजार रुपए के कूपन के माध्यम से प्राप्त हुए।

 जैसलमेर जिले में 110 जगहों पर कार्यक्रम

जैसलमेर जिले में 110 जगहों पर कार्यक्रम

अभियान के संयोजक लालू सिंह सोढा ने बताया कि जैसलमेर क्षेत्रफल के लिहाज से दुनिया के 10 देशों से सबसे बड़ा जिला है। यहां पर गांवों तथा ढाणियों के बीच अधिक दूरियां इस अभियान के सामने चुनौती थी, लेकिन कार्यकर्ताओं की योजना रचना बनाकर अभियान को अलग-अलग चरणों में बांटा, जिसमें रथ यात्रा के माध्यम से जन जागरण का कार्य चलाया गया। जैसलमेर जिले में 2 रथों को कुल 110 स्थानों पर 158 कार्यक्रम हुए।

 15 जनवरी से चला था अभियान

15 जनवरी से चला था अभियान

लालू सिंह सोढा ने बताया कि राम मंदिर निर्माण के अभियान जैसलमेर जिले में 15 जनवरी से 14 फरवरी के मध्य एक महीने तक चलाया गया है। अब अगर कोई भी राशि देना चाहता है तो ऑनलाइन जमा करवा सकता है। श्रीराम मंदिर जनजागरण समिति का अभियान पूर्ण हो गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+