Rajasthan News: जब डॉक्टर से विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर घर बैठे हुई लाखों की ठगी, आप भी हो जाइए सावधान

Rajasthan News: विदेश में नौकरी के नाम पर कबूतरबाजी की शातिर वारदातों के बाद एक बार फिर राजस्थान में एक डॉक्टर को विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी की वारदात सामने आई है।

राजस्थान के कोटा में दादाबाड़ी के डॉक्टर अबरार अली से अलवर में रहते हुए 1 लाख 38 हजार रुपए की ठगी हो गई।अलवर के सानिया हॉस्पिटल में कार्यरत शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ अबरार अली को सऊदी अरब के फैसल स्पेशिलिटी हॉस्पिटल रियाद में नौकरी लगाने का झांसा देकर यह ठगी की है।

doctor-cheated-of-lakhs-in-the-name-of-job-abroad-in-kota-rajasthan

डॉ अबरार के अनुसार वह मूल रूप से वक्फ नगर दादाबाड़ी कोटा का निवासी है। अब अलवर के रणजीत नगर में रहता है और सानिया हॉस्पिटल में नौकरी करता है।

9 मार्च को उसके मोबाइल नंबर पर फोन आया और सऊदी अरब के फसल स्पेशिलिटी हॉस्पिटल रियाद में नौकरी करने का ऑफर किया। जिसके लिए 5500 रुपए यूपीआई के जरिए जमा करा इंटरव्यू देने की बात की। पैसे यूपीआई से भेज दिया। इंटरव्यू की सब औपचारिकताएं पूरी कर दी गई।

इसके बाद 13 मार्च से अलग-अलग बहाने कर पैसे मांगे गए। मैंने पांच बार में कुल 1 लाख 38 हजार 400 रुपए यूपीआई के जरिए भिजवा दिए। इसके बाद मेरे द्वारा जॉब ऑफर लेटर मांगा गया। तब कहा गया कि दो-तीन दिन में आ जाएगा लेकिन नहीं आया। आखिर में फिर पैसे की मांग की जाने लगी।

उसके बाद शक हो गया कि यह सब फर्जीवाड़ा है। इसके बाद पुलिस थाना साइबर को रिपोर्ट दी। लेकिन शुरूआत में मुकदमा ही दर्ज नहीं किया गया। अब पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। उधर, पुलिस का कहना है कि यह मार्च माह की ठगी का मामला है। पुलिस जांच करने में लगी है।

डॉक्टर ने कहा कि ठगी करने वाले अच्छे पढ़े लिखे हैं। जो फर्राटेदार अंग्रेजी में बातें करते हैं। शुरूआत में ऐसा आभास नहीं हुआ कि इस तरह भी ठगी हो सकती है। मुझसे 55 सौ रुपए लेने से शुरूआत की गई। इसके बाद अमाउंट बढ़ता गया। आखिर में मुझसे 41 हजार रुपए लिए।

फिर 50 हजार की डिमांड आने पर वह समझ गया। लेकिन तब तक 1 लाख 38 हजार रुपए दे चुका था। पुलिस को ऐसे गिरोह को दबोचना चाहिए। लेकिन उसे FIR कराने में 15 दिन लग गए। उसने 23 मार्च को ही पुलिस थाने मे रिपोर्ट दे दी थी। लेकिन दर्ज नहीं की। आखिर में एसपी के पास पहुंचना पड़ा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+