Rajasthan News: अब राजस्थान में दो बेटियां होने पर मां को मिलेगी कितनी राशि,जानिए आप

Rajasthan News: प्रदेश की उप मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री दिया कुमारी ने आज राजस्थान की महिलाओं को मुख्यमंत्री बालिका संबल योजना के तहत बड़ी सौगात दी है।

उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने "मुख्यमंत्री बालिका संबल योजना" के तहत दी जाने वाली राशि को 10 हजार रूपए से बढ़ाकर 30 हजार रूपए कर दिया है।

diya-kumari-increased-the-amount-given-under-mukhyamantri-balika-sambal-yojana-to-rs-30-thousand

उप मुख्यमंत्री ने समाज में लिंग भेद उन्मूलन और बालिका के जन्म को प्रोत्साहित करने के लिए मुख्यमंत्री बालिका संबल योजना में दी जाने वाली राशि में उक्त बढ़ोतरी की वित्तीय स्वीकृति दी है।

योजना में पहली व दूसरी बालिका के जन्म पर और उसके बाद नसबंदी करवाने की स्थिति में यह राशि दी जाएगी। उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने सुकन्या समृद्धि योजना के अंतर्गत 21 वर्ष की अवधि किए जाने की भी स्वीकृति दी है।

सुकन्या समृद्धि योजना का लाभ

उल्लेखनीय है कि सुकन्या समृद्धि योजना का लाभार्थी खाता 25 हजार रूपए की राशि से खोला जाएगा। जिसके अंतर्गत प्रति वर्ष 250 रूपए बालिका के खाते में जमा करवाए जाएंगे।

यह राशि बालिका के नाम पर बानाई गई एफ डी आर राशि 3 हजार 500 के ब्याज से जमा होगी। एफ डी आर का अधिक ब्याज बालिका के 500 रूपये से खोले गए बचत खाते में जमा होता रहेगा।

21 वर्ष पश्चात यह राशि 1 लाख 47 हजार 542 होना संभावित है। इस योजना के अंतर्गत 2 लाख रूपए का दुर्घटना बीमा भी देय है जो 21 वर्ष की अवधि के पश्चात भी निरंतर लागू रहेगा।

आशा सहयोगिनियों के मानदेय में 10 प्रतिशत बढ़ोतरी

उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने आशा सहयोगिनियों को तोहफा देते हुए उनके मानदेय में 10 प्रतिशत की वृद्धि को भी वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है।

यह मानदेय वृद्धि 1 अप्रैल 2024 से लागू हो जाएगी। जिसमें आशा सहयोगिनियों को 4 हजार 98 के स्थान पर 4 हजार 508 रुपए की राशि दी जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+