Rajasthan: तेजा दशमी पर आस्था का दिव्य चमत्कार, जब नाग देवता ने डसा तेजाजी के पुजारी को, देखिए तस्वीरें
Rajasthan Teja dasami Fair: हिंदुस्तान में आस्था और श्रद्धा से जुड़े कई किस्से और कहानियां है। फिर बात राजस्थान की होती है तो यहां तो श्रद्धा और आस्था के साथ कहानियों में अंधविश्वास अपनी जड़े जमाए हुए नजर आता है।
आज हम राजस्थान के टोंक जिले की ऐसी हकीकत से रूबरू करवाएंगे कि आप भी तस्वीरें देख हैरत में पड़ जाएंगे। यह तस्वीरे आपकों और आपके परिवार को विचलित कर सकती है इसलिए इन तस्वीरों को जरा ध्यान और सावधानी से देखना आपकी खुद की जिम्मेदारी है।
#tonk में तेजा दशमी पर अनोखा दिव्य चमत्कार, वीडियो देखिए pic.twitter.com/bgfQ9qq1Sa
— PURSHOTTAM KUMAR (@pkjoshinews) September 13, 2024
यह तस्वीरें राजस्थान में टोंक जिले के सुरेली गांव की है जहां आज तेजा दशमी पर ऐतिहासिक विश्व प्रसिद्ध मेले का आयोजन बड़ी धूमधाम से हुआ।

देश,प्रदेश सहित आस-पास के इलाकों से हजारों की तादाद में भक्तों की भीड़ उमड़ी। अलगोजों की धून पर थिरकते,झूमते श्रद्धालु इस तेजाजी के मेले को अद्भूत बनाते हुए नजर आते है।
दरअसल सुरेली गांव में पिछले कई सालों से तेजाजी का ऐतिहासिक मेले का आयोजन हो रहा है। आज तेजा दशमी के मौके पर भी भव्य आयोजन हुआ। जिसमें तेजाजी के प्रतिरूप स्वरूप माने जाने वाले दिव्य नाग और नागिन को आज इस मेले में लाया गया।
स्थानीय लोगों ने बताया है कि मेले के एक दिन पूर्व नवमी के दिन इनकी बिंदोरी भी निकाली गई। हैरत की बात तो यह है कि इस बिंदोरी के दौरान नाग देवता का झूठे दूध को श्रद्धालुओं के पीने की अनूठी परम्परा भी निभाई गई।
स्थानीय लोगों का दावा है कि उस दूध के पीने से शरीर की सभी बिमारियां खत्म हो जाती है और किसी को कोई नशा या अब हादसा भी नहीं हुआ है।
वहीं आज तेजा दशमी के दिन इस मेले का सबकों आकर्षित करने वाला और हैरत में डालने वाली एक ही परम्परा है कि इन नाग-नागिन के जोड़ों से गोठिया(पुजारी,घोड़ला) को सांप जीभ पर डंसता है और करीब 15 मिनट पर गोठिया अचेत हो जाता है उसके बाद गोठिया फिर से ठीक हो जाता है।
आज भी अलगोजों की धून पर गोठिया भी जमकर झूमा और नाग-नागिन स्वरूप तेजाजी भी झूमते नजर आए। इस दौरान नाग-नागिन को भक्तों के गले भी डाल कर फोटो खींची गई। हैरत की बात तो यह है कि आज भी नाग देवता ने गोठिया को जीभ पर डंसा, जीभ से खून भी निकला और गोठिया पूरी तरह से अचेत भी हुआ लेकिन अलगे ही पल गोठिया स्वस्थ होकर झूमता नजर आया है।
स्थानीय लोगोें के साथ भक्तों और श्रद्धालुओं ने इसे वैज्ञान को चुनौती बताया है। आपकों बता दे कि यह वहीं नाग देवता है जिसे लोग ब्लैक कोबरा के नाम से जानते है। जिसे देखते ही अच्छे-अच्छे लोगों के पसीने छूट जाते है। कहते है कि एक बार जिसे कोबरा डंस ले वो पानी भी नहीं मांगता उससे पहले ही उसकी मौत हो जाती है।












Click it and Unblock the Notifications