Lok Sabha Election: राजस्थान की 25 लोकसभा सीटों पर शुरू हुआ सियासी रण...लेकिन पिक्चर अभी बाकी है

Rajasthan Lok Sabha Election: राजस्थान में भाजपा के बाद कांग्रेस की जारी हुई सूची के बाद 25 लोकसभा सीटों में से 10 पर आमने-सामने का मुकाबला शुरू हो गया।

लेकिन बसपा के सियासी मैदान में कूदने से त्रिकोणीय मुकाबला होता हुआ नजर आ रहा है। बसपा ने राजस्थान में पहली लिस्ट जारी कर अपनी मंशा जाहिर कर दी कि वो भी इस बार सियासी मैदान उतर चुकी है।

direct-contest-on-10-seats-triangular-contest-on-three-seats-in-rajasthan-lok-sabha-elections

राजस्थान में लोकसभा चुनाव के लिए 10 कांग्रेस प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी गई है। सोमवार को दिल्ली में कांग्रेस सीईसी की बैठक में राजस्थान की 10 सीटों पर नाम फाइनल किए गए थे।

पहली लिस्ट में ही चूरू सीट से मौजूदा सांसद राहुल कस्वां को टिकट दिया गया है। बीजेपी से टिकट कटने के बाद कस्वां ने सोमवार को ही दिल्ली में कांग्रेस ज्वाइन की है।

जालौर-सिरोही सीट पर पूर्व सीएम अशोक गहलोत के पुत्र वैभव गहलोत को उतारा गया है। वैभव ने पिछली लोकसभा का चुनाव जोधपुर सीट से लड़ा था। लेकिन वे बीजेपी के गजेंद्र सिंह शेखावत से हार गए थे।

राजस्थान की स्क्रीनिंग कमेटी ने यहां से सिंगल पैनल में वैभव का नाम सीईसी में रखा था। इनके अलावा बीकानेर से पूर्व कैबिनेट मंत्री गोविंदराम मेघवाल, टोंक-सवाई माधोपुर से हरीश मीणा, भरतपुर से संजना जाटव, झुंझुनूं से विधायक बृजेंद्र ओला, जोधपुर से करण सिंह, अलवर से विधायक ललित यादव, उयपुर से ताराचंद मीणा व चित्तौड़गढ़ से उदयलाल आंजना को टिकट दिया गया है।

आपकों बता दे कि राजस्थान में भाजपा ने लोकसभा चुनावों के लिए 15 नामों की सूची पहले ही जारी कर चुकी है।

राजस्थान में भाजपा की लिस्ट

1.बीकानेर- अर्जुन राम मेघवाल
2.चुरू- देवेंद्र झाझरिया
3.सीकर- स्वामी सुमेधानंद सरस्वती
4.अलवर- भूपेंद्र यादव
5.भरतपुर- रामस्वरूप कोली
6.नागौर- ज्योति मिर्धा
7.पाली- पीपी चौधरी
8.जोधपुर- गजेंद्र शेखावत
9.बाड़मेर- कैलाश चौधरी
10.जालौर- लुंबाराम चौधरी
11.उदयपुर- मन्नालाल रावत
12.बांसवाड़ा- महेंद्र मालवीय
13.चित्तौड़गढ़- सीपी जोशी
14.कोटा- ओम बिरला
15.झालावाड़-बारां- दुष्यंत सिंह

इनमें जोधपुर से केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, बीकानेर से केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल, बाड़मेर-जैसलमेर सीट से कैलाश चौधरी, अलवर से भूपेंद्र यादव को टिकट दिया गया है।

चूरू से देवेंद्र झाझडिया, भरतपुर से रामस्वरूप कोली, सीकर से सुमेधानंद सरस्वती, नागौर से ज्योति मिर्धा, पाली से पीपी चौधरी, जालौर-सिरोही से लुंबाराम चौधरी, उदयपुर से मन्नालाल रावत, डूंगरपुर-बांसवाड़ा से महेंद्र जीत मालवीय, चित्तौड़गढ़ से सीपी जोशी, कोटा से ओम बिरला और झालावाड़ से दुष्यंत सिंह को टिकट दिया गया है।जालौर-सिरोही

1. लोकसभा सीट: वैभव गहलोत v/s लुंबाराम चौधरी

वैभव गहलोत- पूर्व सीएम अशोक गहलोत के पुत्र वैभव गहलोत को जालौर-सिरोही से कांग्रेस ने टिकट दिया है। कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी ने इस सीट से सिर्फ वैभव का नाम ही आगे किया था। पिछले लोकसभा चुनावों में वैभव जोधपुर सीट से लड़े थे।
लुंबाराम चौधरी- बीजेपी ने यहां अपने मौजूदा सांसद देवजी पटेल का टिकट काटकर संगठन में लंबे समय से सक्रिय रहे लूंबाराम चौधरी को मैदान में उतारा है। देव जी पटेल को बीजेपी ने विधानसभा चुनाव में टिकट दिया था, लेकिन वह हार गए।

2. चित्तौड़गढ़ लोकसभा सीट: उदयलाल आंजना v/s सीपी जोशी
सीपी जोशी- बीजेपी ने चित्तोड़गढ़ सीट से मौजूदा सांसद और प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी को टिकट दिया है।

उदयलाल आंजना- कांग्रेस ने पूर्व कैबिनेट मंत्री उदललाल आंजना को मैदान में उतारा है। हालांकि, विधानसभा चुनाव में आंजना हार गए थे। लेकिन लोकसभा में पार्टी ने उन्हें फिर से मौका दिया है।

3. जोधपुर लोकसभा सीट: करण सिंह उचियारड़ा v/s गजेंद्र सिंह शेखावत
गजेंद्र सिंह शेखावत- बीजेपी ने यहां मौजूदा सांसद और केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को फिर से टिकट दिया है। हालांकि, इस बार क्षेत्र में बीजेपी विधायक बाबू सिंह राठौड़ उनका विरोध कर रहे थे।लेकिन पिछले दिनों सीएम भजनलाल शर्मा से मुलाकात के बाद मामला ठीक हो गया।

करण सिंह उचियारड़ा- राजस्थान कांग्रेस में महासचिव हैं। पिछली बार जोधपुर सीट पर कांग्रेस की तरफ से मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के पुत्र वैभव गहलोत चुनाव लड़े थे। हालांकि वे चुनाव हार गए।

4. भरतपुर लोकसभा सीट: संजना जाटव v/s राम स्वरूप कोली

संजना जाटव- पिछले लोकसभा चुनावों में कांग्रेस ने इस सीट पर अभिजीत कुमार जाटव को टिकट दिया था। इस कठूमर से विधानसभा प्रत्याशी रहीं संजना जाटव को टिकट दिया गया है।

राम स्वरूप कोली- भरतपुर से वर्तमान सांसद रंजीता कोली का टिकट काटकर भाजपा ने पूर्व सांसद रामस्वरूप कोली को मैदान में उतारा है। कोली भरतपुर लोकसभा सीट से 2004 में भाजपा से सांसद रहे हैं। वे भाजपा एससी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष के साथ-साथ मानव संसाधन विकास समिति के सदस्य, मानव संसाधन विकास समिति के सदस्य भी रह चुके हैं।

5. चूरू लोकसभा सीट: राहुल कस्वां v/s देवेंद्र झांझडिया

देवेंद्र झाझड़िया- बीजेपी ने यहां अपने मौजूदा सांसद राहुल कस्वां का टिकट काट कर पैरा ओलंपियन देवेंद्र झांझड़िया को दिया। झांझड़िया का यह पहला चुनाव है।

राहुल कस्वां- कांग्रेस ने यहां बीजेपी पर पलटवार करते हुए उसी के सांसद राहुल कस्वां को अपना प्रत्याशी बना दिया है। राहुल कस्वां ने बीजेपी से अपना टिकट काटे जाने के बाद दिल्ली में कांग्रेस ज्वाइन कर ली।

6. अलवर लोकसभा सीट: ललित यादव v/s भूपेंद्र यादव

भूपेंद्र यादव- बीजेपी ने अपने मौजूदा सांसद बाबा बालकनाथ का टिकट काट कर इस बार संगठन के व्यक्ति भूपेंद्र यादव को दिया है। हालांकि, भूपेंद्र यादव का यह पहला लोकसभा चुनाव है। लेकिन उनके पास संगठन का लंबा अनुभव है और पार्टी में बढ़ा कद भी है।

ललित यादव- बीजेपी के यादव के जवाब में कांग्रेस ने भी यहां यादव को मैदान में उतारा है। ललित यादव मुंडावर से विधायक हैं। अलवर में अब दो यादवों के बीच सीधा मुकाबला होगा।

7. बीकानेर लोकसभा सीट: गोविंद मेघवाल v/s अर्जुनराम मेघवाल
अर्जुनराम मेघवाल- केंद्र में न्याय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल बीकानेर में बीजेपी के मौजूदा सांसद हैं। इस बार भी बीजेपी ने उन्हें यहां फिर से टिकट दिया है।

गोविंद राम मेघवाल- कांग्रेस यहां पिछले लोकसभा चुनावों में मदनगोपाल मेघवाल को टिकट दिया था। गोविंद राम मेघवाल पिछली गहलोत सरकार में कैबिनेट मंत्री थे। लेकिन 2023 के विधानसभा चुनाव में वे हार गए।

8. उदयपुर लोकसभा सीट: ताराचंद मीणा v/s मन्नालाल रावत

मन्नालाल रावत- बीजेपी ने यहां दो बार के सांसद अर्जुनलाल मीणा का टिकट काट कर मन्नालाल रावत को मैदान में उतारा है। वह उदयपुर में आरटीओ पद पर थे और टिकट का एलान होने तक वे राजस्थान परिवहन विभाग के अतिरिक्त आयुक्त (RTO Officer) जयपुर में सेवारत थे।

ताराचंद मीणा- मन्नालाल की तरह ताराचंद मीणा भी सरकारी अफसर हैं। गहलोत सरकार में ताराचंद मीणा उदयपुर के कलेक्टर रहे हैं। गहलोत सरकार में इन्हें कलेक्टर रहते हुए मुख्यमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार भी दिया गया।


राजस्थान भाजपा और कांग्रेस की पहली लिस्ट के साथ ही बसपा के साथ बीएपी ने भी बांसवाड़ा से अपना प्रत्याशी मैदान में उतारा है। माना जा रहा है कि इस बार राजस्थान में लोकसभा चुनाव काफी रौचक होने वाले है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+