राजस्थान : हाईवे पर पलटा टैंकर, पूरा पालड़ी गांव उमड़ा और लूट ले गया डीजल
सिरोही। राजस्थान के सिरोही जिले के पालड़ी एम थाना इलाके में गुरुवार को डीजल से भरा एक टैंकर पलट गया। इसके बाद लोगों में डीजल लूटकर ले जाने की होड़ मच गई। जिसके जो भी बर्तन हाथ लगा वह उसी में ही डीजल भरकर ले गया।

डीजल लूटकर ले जाने की होड़ मचने पर हाइवे पर जाम लग गया और दोनों तरफ वाहनों की कतारें लग गई। सूचना पाकर पहुंच पुलिस ने लोगों को मौके से हटाया और जाम खुलावाया। जानकारी के अनुसार सिरोही के पालड़ी एम थाना इलाके में हाइवे से एक टैंकर गुजरात की ओर से शिवगंज की तरफ जा रहा था। गांव पालड़ी में वह अचानक असंतुलित होकर पलट गया।

टैंकर के पलटते ही उसमें से डीजल का रिसाव शुरू हो गया। जब लोगों को इस बात का पता चला कि वे मटके, बाल्टी व अन्य बर्तन लेकर वहां पहुंच गए और डीजल भरकर घर ले गए। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने सिरोही से निजी क्रेन बुलवाकर टैंकर को वहां से हटवाया।












Click it and Unblock the Notifications