Rajasthan: धौलपुर में कांग्रेस नेता को गोलियों से भूनकर मार डाला, बाइक सवार हमलावरों ने मारी 8 गोली

Dholpur News: राजस्थान के धौलपुर में कांग्रेस नेता की सरेआम गोलियों से भूनकर हत्या करने की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जिले के मनियां कस्बे में शुक्रवार शाम बाइक सवार अज्ञात हमलावरों ने मांगरोल ब्लॉक अध्यक्ष महताब गुर्जर (50) पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं, जिससे उनकी मौके पर मौत हो गई।

फायरिंग की घटना के बाद से ही पूरे कस्बे में हडकंप मच हुआ है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने ब्लॉक अध्यक्ष के शव को जिला अस्पताल भिजवाया। वहीं हमलावरों की तलाश में नाकाबंदी कराई, लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं मिला।

Dholpur News

कांग्रेस नेता के मर्डर की पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। जानकारी के अनुसार बाइकों पर आए 7-8 हमलावरों ने पहले धारदार हथियार से महताब गुर्जर पर हमला किया, जिसके बाद वो खुद को बचाने के लिए भागे तो बदमाशों ने उनको जमीन पर गिरा दिया और फिर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं।

सरेआम गोलियां से भूना, मौके पर मौत

कांग्रेस नेता को 8 गोलियां लगीं, जिसके बाद मेहताब सिंह ने मौके पर दम तोड़ दिया। घटना मनियां कस्बे में शुक्रवार शाम 5.50 बजे की बताई जा रही है। वहीं हत्या के पीछे ग्रामीणों और मृतक के भतीजे ने चुनाव रंजिश होना बताया है।

चुनावी रंजिश में की हत्या

हालांकि पुलिस की ओर से अभी तक कोई स्पष्ट कारण नहीं बताया गया है। बताया जा रहा है कि मांगरोल ब्लॉक अध्यक्ष जो कि जलालपुर के निवासी थे, वो शाम करीब 5 बजे गांव से ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर मनियां में टैंट का सामान लेने आए थे। इस दौरान जैसे ही वो ट्रॉली में सामान रखवा रहे थे, दो से तीन बाइक पर अज्ञात लोगों ने उन पर हमला बोल दिया।

पुलिस बल इलाके में तैनात

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और लहूलुहान कांग्रेस नेता को जिला अस्पताल धौलपुर भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया। इधर, इलाके में व्याप्त तनाव के मद्देनजर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+