Rajasthan News: चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह के बेटे धनंजय सिंह की क्रिकेट की पिच में एंट्री, दिया यह रिएक्शन

Rajasthan News: राजस्थान की सियासत से कांग्रेस के क्लीन बोल्ड के बाद क्रिकेट पिच से पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत के आउट होने के बाद अब भाजपा की एंट्री हो गई है।

राजस्थान में अब क्रिकेट की पिच पर भजनलाल सरकार के चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खिमसर के बेटे धनंजय सिंह को कार्यवाहक अध्यक्ष बना दिया गया है।

dhananjay-son-of-medical-minister-gajendra-singh-was-made-acting-president-in-rca

भाजपा नेता और मंत्री गजेंद्र सिंह के बेटे धनंजय की एंट्री के बाद अब कांग्रेस चारों खाने चित होती हुई नजर आ रही है।

जयपुर में आज राजस्थान क्रिकेट संघ की बैठक में धनंजय सिंह RCA के कार्यवाहक अध्यक्ष बन गए हैं। केएल सैनी स्टेडियम में आरसीए की मीटिंग में सर्वसम्मति से धनंजय सिंह को कार्यकारिणी ने RCA का कार्यवाहक अध्यक्ष बनाया है।

दरअसल आपकों बता दे कि एसएमएस स्टेडियम पर बिते दिनों खेल परिषद ने कब्जे कर लिया था। उसके बाद आज बड़ी मीटिंग हुई है।

आपको बता दें कि इससे पहले वैभव गहलोत ने आरसीए के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। अब नागौर के धनंजय सिंह RCA के कार्यवाहक अध्यक्ष बने।

बित दिनों ही एमओयू खत्म होने के चलते आरसीए को एसएमएस स्टेडियम खाली करवा दिया गया था और खेल परिषद ने अपना कब्जा ले लिया था।

राजस्थान के स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खिमसर के बेटे धनंजय सिंह को राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है।

इससे इससे पहले अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत आरसीए के अध्यक्ष हुआ करते थे। वैभव गहलोत के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव की तैयारी हो रही थी। इसी बीच उन्होंने 7 मार्च को अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।

पिछले दिनों फरवरी में स्पोर्ट्स काउंसिल ने राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन के दफ्तर और स्टेडियम को सील कर दिया था। इस एक्शन पर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने नाराजगी जताते हुए कहा था कि खेल परिषद की तरफ से राजस्थान क्रिकेट संघ पर की गई कार्रवाई राजनीतिक द्वेष से प्रेरित लगती है।

गहलोत ने कहा था कि अगर MoU खत्म होना ही वजह थी, तब भी अचानक हुई तालाबंदी की बजाय उचित कानूनी तरीके से कार्रवाई की जा सकती थी।

राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन और खेल परिषद के बीच हुआ एमओयू 22 फरवरी को खत्म हो गया था और उसी दिन स्पोर्ट्स काउंसिल ने आरसीए को सवाई मानसिंह स्टेडियम से बेदखल करते हुए स्टेडियम कैंपस में स्थित RCA की ऑफिस को सील कर दिया था।

इसके बाद राज्य के 33 जिला क्रिकेट संघों ने राजस्थान क्रिकेट के अध्यक्ष वैभव गहलोत के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी शुरू कर दी थी. इसकी जानकारी मिलने के बाद ही वैभव गहलोत ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।

आज आरसीए के कार्यवाहक अध्यक्ष बनने के बाद धनंजय सिंह ने बेबाक तरीके से कहा कि वैभव गहलोत को अपना अनुभव रहा है। अगर वो हमें मार्गदर्शन देंगे तो हम उनकी सलाह पर विचार करेंगे।

वहीं अपने पिता के सरकार में मंत्री होने के सवाल पर भी धनंजय सिंह ने कहा कि वो पहले खिलाड़ी रहे है। और खेल से लम्बे समय से जुड़े रहे है। नागौर जिले में वो हमेशा सक्रिय रहे है।

धनंजय सिंह ने कहा कि हमारा मकसद सिर्फ राजस्थान के खेल को आगे बढ़ाना है। यहां के खिलाड़ियों को मजबूती से जोड़ना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+