बाड़मेर से पकड़ा गया जासूस, आईएसआई को भेजी सेना की पोस्ट की जानकारी
बाड़मेर। राजस्थान में सरहदी जिले बाड़मेर से बड़ी खबर सामने आई है। यहां खुफियां एजेंसियों ने देश से गद्दारी कर रहे एक शख्स को पकड़ा है।

न्यूज एजेंसी एएनआई के हवाले से खबर है कि पुलिस ने गुरुवार को बताया कि बाड़मेर से मुश्ताक अली को भारतीय सेना की जासूसी करने के आरोप में पकड़ा है। आरोप है कि मुस्ताक अली ने सीमावर्ती क्षेत्र में सैन्य ठिकानों की जानकारी पाकिस्तानी एजेंसी को दी थी। साथ ही सीमा से सटी बीएसएफ पोस्ट के बारे में भी जानकारियां सीमा पार भेजी थी।
रक्षा एजेंसियां मुश्ताक को गिरफ्तार करने के बाद उससे सीमा क्षेत्र में सक्रिय अन्य लोगों व पाकिस्तान में इसके नेटवर्क के बारे में जानकारी हासिल करने में जुट गई है।












Click it and Unblock the Notifications