Rajasthan: विश्व पर्यटन दिवस पर डिप्टी सीएम दीया कुमारी की सौगात, जयपुर में अल्बर्ट हॉल पर हुआ आयोजन
Rajasthan: आज पूरी दूनिया विश्व पर्यटन दिवस मना रही है। राजस्थान में भी इस मौके पर राजधानी जयपुर सहित कई जगह ऐतिहासिक आयोजन किए गए है। आज जयपुर में अल्बर्ट हॉल पर सांस्कृतिक संध्या का रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।
विश्व पर्यटन दिवस के मौके पर आयोजित हो रहे सांस्कृतिक संध्या में उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने शिरकत की। पर्यटन विभाग की ओर से अल्बर्ट हॉल पर राजस्थानी लोक कारों के उत्कृष्ट प्रदर्शन से सराबोर सांस्कृतिक संध्या आयोजन किया गया।
इस सांस्कृतिक संध्या में दर्शकों को जयपुर घराने का परम्परागत कथक व राजस्थानी लोक नृत्यों की जुगलबंदी ने दर्शकों को आनंदित किया। सांस्कृतिक संध्या के दौरान कालबेलिया व घूमर नृत्य की भी प्रस्तुतियों में उत्कृष्ट कोरियोग्राफी को खूब सराहा गया।

उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने इस अवसर पर सोशल मीडिया कन्टेन्ट क्रिएटर्स को सम्मानित किया। इसके पूर्व उन्होंने आरटीडीसी जोधपुर के मारवाड हॉल का वर्चु्अल उद्घाटन किया।
Recommended Video
उपमुख्यमंत्री ने विश्व पर्यटन दिवस की बधाई देते हुए कहा कि हमें राजस्थान के पर्यटन, कला एवं संस्कृति पर गर्व है। हम राजस्थान को पर्यटन का सिरमौर बनाएंगे, राजस्थान को पूरी दुनिया में पर्यटन में नम्बर एक बनाएंगे। इसमें सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स का महत्वपूर्ण रोल होगा।
दिया कुमारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने फ्रांस के राष्ट्रपति को जयपुर यात्रा की यात्रा करवाकर, जयपुर की वैश्विक ब्रांड इमेज को चर्चा में ला दिय था।
उन्होंने कहा कि जब किसी देश का राष्ट्र अध्यक्ष या और कोई बड़े व्यक्तित्व पर्यटक स्थल पर आते हैं और फोटो खिचवाते हैं तो उस देश के आम लोगों में उस स्थान के प्रति उत्सुकता बढ़ जाती है, उस स्थान पर पर्यटन एका एक बढ़ जाता है।
उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने कहा की आज का जमाना सोशल मीडिया का है। सोशल मीडिया के माध्यम से इन्फ्लुएंसर्स किसी भी स्थान पर्यटन को बढ़ावा देने में सक्षम हैं।
सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर द्वारा किसी भी पर्यटन स्थल का फोटो वीडियो बनाकर उसे त्वरित प्रभाव से आम लोगों तक पंहुचा दिया जाता है। उन्होंने यूथ का आह्वान किया कि वें हमारे राजस्थान पर्यटन के अम्बेसेडर के रूप में सोशल मीडिया और फोन के माध्यम से पर्यटन स्थल को आगे बढ़ाएं।
दिया कुमारी ने कहा कि राजस्थान की इकॉनमी में पर्यटन की भागीदारी स्टेट जीडीपी की क़रीब 15% तक है। उन्होंने कहा कि हमारे महल, किले, बावड़ियों ऐतिहासिक स्मारकों के साथ ही हमारे यहां रूरल टुरिज्म, वाइल्डलाइफ टुरिज्म में भी पर्यटन के बहुत अवसर हैं।
उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने कहा कि इस साल 2024 में वर्ल्ड टूरिज्म डे की थीम टूरिज्म एन्ड पीस रखी गई है। उन्होंने कहा कि दुनियां में शांति से ही पर्यटन का विकास संभव है।
दिया कुमारी ने कहा कि इस साल राईजिंग राजस्थान और अगले साल मार्च 2025 में IIFA Award भी राजस्थान के पर्यटन के लिए मील का पत्थर साबित होंगे।
निवेशकों द्वारा आने वाले राईजिंग राजस्थान समिट में बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया जाकर राज्य की आर्थिक सफलता की कहानी में भागीदार बना जा सकता है। इसी प्रकार IIFA अवार्ड्स से राज्य में पर्यटन का विकास होगा।
दिया कुमारी ने कहा कि जयपुर का चार दीवारी शहर हमारी धरोहर है, युनेस्को की हेरिटेज साइट है। हम जिम्मेदार नागरिक होने के नाते हमारे चार दीवारी शहर की विरासत को संरक्षित करें इसे विरुपित होने से बचाएं।
दिया कुमारी ने कहा कि हम सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफार्म के माध्यम से भी ब्रांड राजस्थान को प्रमोट कर रहे है। उन्होंने कहा कि जल्दी ही एक पर्यटन का ऐप शुरु किया जाएगा। हम तकनीक, मीडिया और सोशल मीडिया, मार्केटिंग तथा प्रचार प्रसार तथा बेहतर नीतियों और योजनाओं के माध्यम से राजस्थान को पर्यटन का सिरमौर बनाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications