Rajasthan News: डिप्टी सीएम दीया कुमारी ने मीरा महोत्सव को यह कर दी बड़ी घोषणा, जानिए क्या ?

Rajasthan Tourist Temple: राजस्थान का विश्व प्रसिद्ध मेड़ता का एक मात्र मीरा महोत्सव प्रदेश के ट्यूरिज्म कैलेंडर में शामिल होने जा रहा है। डिप्टी सीएम दीया कुमारी ने कहा है कि जल्द ही मेड़ता का मीरा महोत्सव राज्य कैलेंडर में शामिल होगा।

उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने बताया कि इसके लिए पर्यटन विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। मेड़ता सिटी में सवा पांच सौ साल से उपखंड स्तर पर मीरा महोत्सव मनाया जाता रहा है।

उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी इस बार उपखण्ड स्तर पर मनाये जा रहे मीरा महोत्सव 2024 में शामिल होने के लिए 14 अगस्त बुधवार को मेड़ता पहुंची थी जहाँ पर उन्होंने ने उक्त घोषणा की थी।

deputy-cm-diya-kumari-included-meera-mahotsav-in-the-calendar-of-tourism-department

आपकों बता दे कि क्षेत्र वासियों द्वारा मीरा महोत्सव को पर्यटन विभाग के कैलेंडर में शामिल किये जाने की मांग उठाई थी जिसके बाद आज उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने इसे पूरा करने का ऐलान कर दिया।

उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने कहा कि मीरा महोत्सव को और अधिक बढ़ावा देने के लिए प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने मीरा स्मारक का अवलोकन कर वहां पर्यटन विकास की संभावनाओं को भी देखा।

उन्होंने कहा कि मीराबाई ने बाल्यकाल से ही भक्ति का मार्ग चुना। हम सौभाग्यशाली है कि मां मीरा जैसी कृष्ण भक्त का राजस्थान में जन्म हुआ। इस सांस्कृतिक विरासत को आज की पीढ़ी भूलती जा रही है। इसको जिन्दा रखने इतिहास बताने का काम किया जाएगा।

आपकों बता दे कि हर वर्ष मीरा महोत्सव का आयोजन किया जाता है। पिछले करीब 525 सालों से इस महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। नागौर, अजमेर सहित गुजरात और अन्य कई जगहों से लाखों देशी-विदेशी पर्यटक इसे हर साल देखने के लिए आते है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+