Rajasthan News: उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने त्रिनेत्र गणेश मंदिर के दर्शन कर अधिकारियों की लगा दी क्लास ?
Rajasthan News: प्रदेश की उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी आज लम्बे समय बाद सवाईमाधोपुर जिले के दौरे पर पहुंची। जहां त्रिनेत्र गणेश मंदिर के दर्शन कर पूजा अर्चना की।
उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा किए गए पीएम-सूरज राष्ट्रीय पोर्टल के लांच कार्यक्रम में ऑनलाइन माध्यम से बुधवार को सवाईमाधोपुर में शामिल हुई।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि 5 साल पूर्व जब हमारी सरकार थी तब सवाई माधोपुर में बहुत अच्छे विकास कार्य किए गए। लेकिन पिछले 5 सालों में सवाई माधोपुर के वह विकास कार्य ठप से हो गए हैं।
अब फिर से राज्य में हमारी सरकार आ गई है। डबल इंजन की सरकार डबल गति से दौड़कर प्रदेश का सर्वांगीण विकास कर रही है।
उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने कहा कि वर्चुअल माध्यम से सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय के अंतर्गत वंचित वर्गों को ऋण सहायता के लिए देश भर में आउटरीच कार्यक्रम के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पीएम सूरज पोर्टल का शुभारंभ किया गया।
दिया कुमारी ने कहा कि पिछले 10 वर्षों में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय ने वंचित वर्ग,अन्य पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति सफाई कर्मचारियों के उत्थान के लिए कई कदम उठाए गए हैं। उन्होंने कहा कि विभिन्न ऋण योजनाओं के माध्यम से ऋण उपलब्ध कराए गए हैं।
वहीं विद्यार्थियों को छात्रवृतियां और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने जैसे प्रशंसनीय कार्य किए गए हैं। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि इस आउटरीच कार्यक्रम में देश के 525 जिलों से विभिन्न ऋण योजनाओं से लाभान्वित 3 लाख लाभार्थियों को जोड़ा गया है जिनमें उद्यमियों को कम ब्याज दरों पर ऋण सहायता दी जाएगी और सफाई कर्मियों को पीपीई किट दिए जाएंगे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने समाज में स्वच्छता का ध्यान रखने वाले समाज के वंचित वर्ग का हमेशा सम्मान किया है। नमस्ते योजना के माध्यम से उन्हें सुरक्षा उपलब्ध करवाई गई है। उन्हें मशीन उपलब्ध करवाई गई कौशल विकास योजनाओं के माध्यम से उन्हें स्वच्छता से संपन्नता की ओर ले जाया गया है।
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि यह मेरा सौभाग्य है कि आज प्रधानमंत्री के इस कार्यक्रम में मुझे सवाईमाधोपुर से आप लोगों से जुड़ने का मौका मिला है। उन्होंने सवाई माधोपुर के प्रति मेरा विशेष जुड़ाव है और जब मैं आपकी विधायक थी उस समय मैंने यहां शिक्षा, सड़क, पर्यटन रेलवे सभी क्षेत्रों में सभी वर्गों के विकास के लिए प्रयास किए थे।
उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने सवाई माधोपुर प्रवास के दौरान सवाई माधोपुर में पर्यटन की दृष्टि से असीम संभावनाएं हैं। उन्होंने त्रिनेत्र गणेश की दर्शन यात्रा के दौरान यात्रियों की सुविधाओं का जायजा लेकर असंतुष्टि व्यक्त करते हुए कहा कि यहां व्यवस्थाओं को सुधारना होगा।
त्रिनेत्र गणेश मंदिर आने वाले यात्रियों के लिए बेहतर सुविधाएं विकसित करनी होगी। वही उपमुख्यमंत्री ने शिल्पग्राम के निरीक्षण के दौरान भी निराशा व्यक्त करते हुए कहा कि शिल्पग्राम की स्थिति जीर्ण क्षीण हो गई है।
उप मुख्यमंत्री ने सवाईमाधोपुर में पर्यटन की असीम संभावनाओं को दृष्टिगत रखते हुए पर्यटन विभाग की प्रमुख शासन सचिव गायत्री राठौड़, जिला कलक्टर डॉ. खुशाल यादव को यहां पर्यटन सुविधाएं विकसित करने के निर्देश दिए।
उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने बुधवार को रणथम्भौर दुर्ग स्थित त्रिनेत्र गणेश मंदिर में पूर्ण पारम्परिक श्रृद्धाभाव से पूजा अर्चना कर भगवान गणेश जी के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। उप मुख्यमंत्री त्रिनेत्र गणेश मंदिर में भगवान गणेश से प्रदेशवासियों के लिए मंगलकामनाएं की।












Click it and Unblock the Notifications