केंद्र सरकार के अंतरिम बजट को लेकर उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने किया बड़ा दावा,देखिए खबर
rajasthan news: केंद्र सरकार के अंतरिम बजट को लेकर राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने कहा है कि यह बजट भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगा
राजस्थान में भजनलाल सरकार में उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने केंद्र सरकार के अंतरिम बजट से राजस्थान के नागरिकों को विशेष फायदा मिलने का दावा किया है।

डिप्टी सीएम ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि भारत सरकार का यह अंतरिम बजट प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत को 2047 तक एक विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।
केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन द्वारा शुक्रवार को लोकसभा में प्रस्तुत बजट पर प्रतिक्रिया करते हुए उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने कहा कि इस अंतरिम बजट में भी पिछले 10 वर्षों की भांति देश की अर्थव्यवस्था व आधारभूत ढांचे को सुदृढ़ करने पर बल दिया गया है।
इसके साथ ही बजट में युवाओं, महिलाओं, वंचितों एवं अन्नदाताओं पर विशेष फोकस किया गया हैं। महिलाओं के लिए एचपीवी वेक्सीनेशन की घोषणा ऐतिहासिक है, इससे महिलाओं में सर्वाइकल केन्सर रोकने में मदद मिलेगी।
RAJASTHAN News: @KumariDiya ने पूरा बजट देख,सूना और यह किया दावा,सुनिए @nsitharaman @narendramodi @BhajanlalBjp pic.twitter.com/lxvzNEQ1qc
— PURSHOTTAM KUMAR (@pkjoshinews) February 1, 2024
आयुष्मान भारत योजना का दायरा व्यापक करते हुए इसमें आषा एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी शामिल किया जाना, महिला सशक्तिकरण की दिशा में उठाए गये महत्वपूर्ण कदम है।
बजट में स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से तीन करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का जो लक्ष्य रखा गया है, वह महिला सशक्तिकरण की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि सक्षम आंगनबाड़ी योजना के तहत आंगनबाड़ी केन्द्रों का अपग्रेडेशन किये जाने की घोषणा की गई है। इससे जच्चा-बच्चा का बेहतरीन पोषण सुनिश्चित होगा।
प्रदेश को होगा बजट से विशेष फायदा
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के बाद हर घर सोलर रूफटॉप सिस्टम लगाने के लिए महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री सूर्योदय योजना की घोषणा की थी, जिस पर अब अमल किया जाएगा, इससे राजस्थान के नागरिकों को विषेश फायदा होगा।
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि केन्द्रीय बजट से राजस्थान में विभिन्न योजनाओं के माध्यम से आमजन तक लाभ पंहुचाने के लिए हम कटिबद्ध है एवं राजस्थान में अब डबल इंजन की सरकार से आम आदमी का जीवन सुगम बन पाएगा।
पर्यटन की दृष्टि से राजस्थान में असीम संभावनाएं
दिया कुमारी ने कहा कि पर्यटन की दृष्टि से राजस्थान में असीम संभावनाएं हैं। उन्होंने प्रदेश को पर्यटन का सिरमौर बनाने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।
उन्होंने बताया कि वित्त मंत्री ने अपने भाषण में कहा है कि हमारी आर्थिक ताकत ने हमारे देश को बिजनेस और कांफ्रेन्स ट्यूरिस्म के लिए एक आकर्षक गतंव्य बना दिया है। पर्यटन में जिसमें आध्यात्म पर्यटन भी षामिल है, स्थानीय उद्यमिता के अपार अवसर हैं।
राज्यों को प्रतिष्ठित पर्यटक केन्द्रों का सम्पूर्ण विकास करने, उनकी वैश्विक पैमाने पर ब्रांडिंग और मार्केटिंग का प्रोत्साहित करने की घोषणा की गई है।
घरेलू पर्यटन के प्रति लोगों के बढ़ते उत्साह पर खरा उतरने के लिए लक्षद्वीप सहित हमारे द्वीपसमूहों में पत्तन संपर्क,पर्यटन अवसंरचना और सुख-सुविधाओं हेतु परियोजनाएं शुरू करने की घोषणा की गई जो कि देश में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए अत्यन्त महत्वपूर्ण है।












Click it and Unblock the Notifications