राजस्थान : ट्रेलर बना आग का गोला, काले धुएं से भरा आसमान, देखिए हादसे का वीडियो
दौसा। राजस्थान के दौसा के लालसोट पुलिस थाना इलाके के बड़ का पाड़ा गांव में ट्रेलर अचानक धूं-धूं कर के जल उठा। आग इतनी भयानक थी कि आग की लपटों से उठने वाला काला धुआं आसमान छू रहा था।
Recommended Video

बता दें दौसा जिले से दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस हाईवे निर्माण हो रहा है। हाईवे निर्माण हो रहा है। हाईवे का निर्माण कर रही कंपनी को ट्रेलर हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया, जिससे उसमें आग लग गई। कुछ ही सेकंड में आग ने भयानक रूप ले लिया और दूर-दूर तक आग की लपटें दिखाई देने लगी।
आग की लपटें उठते देख आसपास के ग्रामीणों की मदद के लिए दौड़े और आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन आग का विकराल रूप होने के कारण ग्रामीण आग पर काबू नहीं पा सके और आग से और भी तेज लपटें उठने लगी।
इसके बाद स्थानीय ने लालसोट थाना पुलिस और दमकल की गाड़ियों को सूचना दी। सूचना पर लालसोट से दमकल की गाड़ी और पुलिस मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक ट्रेलर जलकर खाक हो चुका था।












Click it and Unblock the Notifications