SIKAR : मिठाई विक्रेता को 16.50 लाख रुपए में बेचा मरा हुआ कछुआ, बोले-दूध में डालो, जिंदा हो जाएगा

सीकर। राजस्थान के सीकर जिले में अजीब मामला सामने आया है। यहां पर मिठाई बेचने वाले को कछुआ तस्कर गिरोह के लोगों ने 16 लाख 50 हजार रुपए में मरा हुआ कछुआ बेच दिया। सीकर की दादिया पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Dead turtle sold to sweet seller for 16.50 lakh in Sikar Rajasthan

सीकर की दादिया पुलिस के अनुसार नवलगढ़ निवासी महावीर सैनी की मिठाई की दुकान पर अजीतगढ़ निवासी कैलाश व राजेंद्र नूनिया आते जाते रहते थे। एक बार राजेंद्र ने महावीर से कहा कि किसी के पास एक दुर्लभ प्रजाति का कछुआ है, जिसको बेचकर लाखों रुपयों का मुनाफा बेच सकते हैं।

उसकी बातों में आकर महावीर सैनी ने जैसे तैसे साढ़े 16 लाख रुपए का जुगाड़ किया। इसके बाद राजेंद्र ने महावीर को सीकर के पिपराली बस स्टैण्ड पर बुलाया। वहां पर राजेंद्र, उसका जीजा कैलाश व एक महिला मिली। महावीर ने उन्हें साढ़े 16 लाख रुपए से भरा बैग थमाया और कट्टे में एक कछुआ दे दिया। फिर राजेंद्र ने फोन करके तीन चार लोगों को और बुलाया। उन्होंने महावीर के पास मौजूद कछुए को देखकर बताया कि वह तो मर चुका है।

महावीर ने जब इस संबंध कछुआ बेचने वाले राजेंद्र को जानकारी दी तो राजेंद्र ने तर्क दिया कि कछुआ को दूध में डाल दो ताकि वह फिर ​से जिंदा हो सके। उसके बाद राजेंद्र वहां से चला गया और मोबाइल बंद कर लिया। ठगी का अहसास होने पर महावीर ने पुलिस थाने में मामला दर्ज करवा दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+