मृत सांड को दीवार में चुनवा दिया, पता चलते ही लोगों ने मचा दिया बवाल, देखें VIDEO

Recommended Video

    सीकर: मृत सांड को दीवार में चुनवाने का मामला आया सामने, मचा बवाल

    सीकर। राजस्थान सीकर जिले के खंडेला थाना इलाके के चौकड़ी ग्राम में एक मृत सांड को खंडहर में बने मकान में चुनवाने का मामला सामने आया है। खबर है कि लोगों को गांव में स्थित एक वर्षों पुराने खंडहर में से दुर्गंध आई। इस पर आसपास के ग्रामीणों ने वहां जाकर देखा तो खंडहर में बने मकान में एक सांड मृत मिला। जिसकी सूचना ग्राम पंचायत प्रशासन को दी गई। लेकिन ग्राम पंचायत प्रशासन इस पर कोई एक्शन नहीं लिया।

    Dead bull found Under wall in chaukori Khandela Sikar

    वहीं गांव में फैल रही दुर्गंध से तंग आकर लोगों ने इसकी शिकायत जिला कलेक्टर को कर दी। इसके बाद ग्राम पंचायत प्रशासन हरकत में आया और खंडहर से मृत सांड को निकालने के बजाय दीवार बनाकर ही बंद कर दिया। वहीं, सांड़ को दीवार में चिनवाने की सूचना जैसे ही हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं को मिली तो वो मौके पर पहुंच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। गांव चौकड़ी सरपंच के पति ताराचंद ने बताया कि दो-तीन दिन पूर्व सांड की खंडहर में बने मकान में मौत हो गई थी।

    ग्रामीणों की शिकायत के बाद मौके पर जाकर देखा तो मकान का गेट संकरा होने के कारण उसे बाहर नहीं निकाला जा सका। जिसके बाद गेट को बंद करवा दिया गया। वहीं,अब इस मामले में उपखंड अधिकारी महिपाल सिंह ने थाना अधिकारी को मौके पर भेजा है और जांच करने की बात कही है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+