Rajasthan : विधवा ने धूमधाम से की 5 बेटियों की शादी, तोहफे में 11 करोड़ 51 लाख की यह चीज भी दी
राजस्थान में बिन बाप की पांच बेटियों की शादी चर्चा का विषय बनी हुई है। वजह है इन बेटियों में शादी में मिलने वाली 11 करोड़ 51 लाख की जमीन, जिसे कोई दहेज बता रहा तो कोई कन्यादान और कोई बेटियों को दिया तोहफा।
सोशल मीडिया पर एक वीडिय तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स घोषणा करता है कि '11 करोड़ 51 लाख एक सौ एक रुपए खणा के तौर पर दिए हैं, उसके लिए हम आपके बहुत आभारी है।'

यह वायरल वीडियो दौसा जिले के महवा इलाके के गांव कराहन का पुरा का बताया जा रहा है। गुर्जर समाज के एक परिवार में विधवा की पांच बेटियों की आखातीज पर शादी का है।
अब खबर सामने आई है कि विधवा महिला के पास छह बीघा जमीन है। उसने अपनी पांचों बेटियों को उनकी शादी पर तोहफे के रूप में एक-एक बीघा जमीन कन्यादान के रूप में दे दी। शादी में आए पंच पटेलों ने एक बीघा जमीन की दो करोड़ 30 लाख रुपए लगाई, जो पूरी पांच बीघे की कीमत 11 करोड़ 51 लाख रुपए होती है। विधवा ने एक बीघा जमीन खुद के पास जीवन यापन के लिए रखी है।












Click it and Unblock the Notifications