Viral Video: आबूरोड रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में चढ़ते वक्त 5 साल की बेटी व पिता की नीचे गिरने से मौत
पिता अपनी पांच साल की बेटी को गोद में लेकर आबरोड रेलवे स्टेशन पर चढ़ रहा था। तभी वह ट्रेन व प्लेटफार्म के बीच खाली जगह में फंस गया। इससे दोनों की मौत हो गई।
Train Accident Viral Video Aburoad railway Station: राजस्थान के आबूरोड रेलवे स्टेशन पर दर्दनाक हादसा हुआ है। रविवार दोपहर की इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
आबूरोड़ रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में चढ़ने वक्त संतुलन बिगड़ने से एक पिता अपनी पांच साल की बेटी के साथ ट्रेन व प्लेटफॉर्म के बीच की जगह में फंसा गया, जिससे दोनों की मौत हो गई। (वीडियो नीचे)

जानकारी के अनुसार भीमराम अपनी पत्नी व दो बेटियों के साथ गांव जाने के लिए रविवार दोपहर को आबूरोड रेलवे पहुंचा था। जालौर जिले के भैंसवाड़ा का रहने वाला भीमराम आबूरोड रेलवे स्टेशन पर पूड़ी सब्जी व समोसे की स्टॉल लगाता था।
वह पत्नी व दो बेटी के साथ आबूरोड रेलवे स्टेशन पर पहुंचा तब ट्रेन रवाना हो चुकी थी। उसने पहले अपनी एक बेटी को तो ट्रेन में चढ़ा दिया। फिर पत्नी की गोद से दूसरी पांच साल की बेटी मोनिका को अपनी गोद में लेकर खुद ट्रेन में चढ़ने लगा।
इसी दौरान संतुलन बिगड़ने से भीमराम व मोनिका ट्रेन व प्लेटफॉर्म के बीच खाली जगह में गिर गए। पत्नी भी ट्रेन में चढ़ी नहीं थी। वह पति व बेटी के बाद चढ़ने वाली थी। दोनों को गिरता देख पत्नी चीख पुकार मचाने लगे।
प्लेटफॉर्म पर मौजूद लोगों ने ट्रेन को रुकवाया। दोनों को बड़ी मुश्किल से पटरियां के बीच से निकाला गया और तुरंत नजदीक के अस्पताल पहुंचाया, मगर दोनों को ही बचाया नहीं जा सका। दिल दहला देने वाली यह पूरी घटना आबूरोड रेलवे स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।












Click it and Unblock the Notifications