दबंगों के खौफ में दलितों का नया ठिकाना राजस्थान का कलेक्ट्रेट! गांव छोड़कर सड़कों पर क्यों निकले 300 लोग?

नई दिल्ली, 19 अप्रैल। राजस्थान (Rajasthan) के एक गांव में घरों को छोड़कर पलायन कर रहे दलितों का कहना है उन्हें डर है। वे अपने लिए अब कोई सुरक्षित स्थान ढूंढ रहे हैं। जहां वे चैन से रह सकें। घबराए दलित समुदाय के लोगों को डर है कि अगर वे गांव में रुके दबंग उनके साथ फिर से मारपीट कर सकते हैं।

Bharatpur Dalit Protest

300 लोग परिवार समेत निकले कलेक्ट्रेट
दलित समुदाय के लोग गांव से अपना सामान और पालतू पशुओं को लेकर भरतपुर कलेक्ट्रेट पर पहुंच रहे हैं। उनका कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है। इसलिए अब उन्हें गांव में जाने से डर लग रहा है। उन्हें आशंका है कि अगर गांव दबंग रहे तो वापस उनके साथ मारपीट की घटना हो सकती है। बताया जा रहा है कि भरतपुर के कुम्हेर थाना क्षेत्र से करीब 300 लोग कलेक्ट्रेट के लिए घर से निकल पड़े हैं। दलितों के प्रदर्शन को देखते हुए भरतपुर कलेक्ट्रेट पर भारी संख्या में पुलिस तैनात की गई है। गांव से कलेक्ट्रेट निकले लोगों के हाथों में तख्तियां हैं और सिर पर आवश्य वस्तुओं का गठ्ठर है। महिलाओं बच्चों के साथ पालतू जानवर भी हैं।

14 को अंबेडकर जयंती के दिन हुई थी झड़प
यह मामला राजस्थान के भरतपुर जिले का है। जहां 14 अप्रेल को कुम्हेर थाना इलाके के सैह गांव में बाबा भीमराव अंबेडकर की जयंती पर रैली के दौरान दो पक्षों में हुए झगड़ा हो गया। झगड़े में गांव के कुछ दबंगों पर दलितों समुदार के लोगों ने उनके साथ मारपीट का आरोप लगाया है। स्थानीय पुलिस पर मामले में कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए लोगों ने भरतपुर कलेक्ट्रेट के लिए कूच कर दिया। पलायन करने वाले लोगों ने मारपीट और प्रताड़ना का आरोप लगाया है। वहीं मामले में कलेक्टर आलोक रंजन ने कहा कि घटना के बाद मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है दो लोगों को राउंडअप कर लिया गया। गांव में शांति व्यवस्था को लेकर पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की गई है।

पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप
गांव से घरों को छोड़कर पलायन कर रहे लोग मामले में प्रशासन की अनदेखी का आरोप लगा रहे हैं। उनका कहना है कि पुलिस दबंगों के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रही है। उल्टे दलितों के पर कार्रवाई का प्रयास करके उन्हें प्रताड़ित करने का कार्य किया जा रहा है। लोगों ने कहा है वे दबंगों के डर से अपने लिए सुरक्षित स्थान खोज रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+