राजस्थान: तनी हुई मूंछ रखने पर दबंगों ने गोली मारकर की दलित युवक की हत्या
श्रीगंगानगर। राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में चौंका देने वाला सामने आया है। खबर है कि यहां पर एक दलित युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि युवक की हत्या की एक कथित वजह उसकी तनी हुई मूंछे बनी हैं।

मीडिया से बातचीत में जांच अधिकारी और डीएसपी (एससी-एसटी) ओमप्रकाश चौधरी ने बताया कि मृतक प्रदीप कुमार फतोही गांव के रहने वाला था। वह श्रीगंगानगर के हिन्दुमलकोट पुलिस थाना इलाके के गांव खटालबाना में लक्ष्मीनारायण वितरण के पुल के पास पहुंचा तो आरोपियों ने उस पर हमला कर दिया।
आरोपियों ने उसके सिर पर गोली मारी, जिससे की उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के पिता पोलाराम मेघवाल की शिकायत पर मंगलवार शाम को कपिल चौहान, मानव और नरेश नायक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दो नाबालिगों को भी हिरासत में लिया, जिनकी उम्र की पुष्टि होनी बाकी है। भानु सिंह नाम का एक आरोपी अभी भी फरार है और उसे पकड़ने के लिए एक पुलिस टीम का गठन किया गया है। यह बात भी सामने आ रही है कि प्रदीप कुमार हमेशा तनी हुई मूंछ रखता था। इसी बात को लेकर आरोपी उससे नाराज भी थे और वारदात को अंजाम दे डाला।












Click it and Unblock the Notifications