Rajasthan: शादी में दलित दूल्‍हे को राजपूतों ने घोड़ी से नीचे उतारा, आरोप-'कुएं से पानी भी नहीं भरने देते'

राजस्‍थान में दलित दूल्‍हों को घोड़ी से नीचे उतारने के मामले में थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। नया मामला चूरू जिले के सरदारशहर के गांव रामसरा पड़िहारन में सामने आया है।

Dalit Dulha Churu Rajasthan

राजस्‍थान के चूरू जिले के सरदारशहर तहसील की ग्राम पंचायत कल्याणपुरा के गांव रामसरा पड़िहारन में दलित दूल्‍हे को दबंगों ने घोड़ी से नीचे उतार दिया। इस बात को लेकर झगड़ा हो गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने मामला शांत करवाया। दूल्‍हे के घर पर अतिरिक्‍त पुलिस जाब्‍ता तैनात किया।

मीडिया से बातचीत में दूल्‍हे रघुवीर नायक ने बताया कि 25 फरवरी को उसकी बारात बीकानेर जिले के आड़सर में होनी है। शुक्रवार रात को बिंदौरी निकाली जा रही थी। परिजन व रिश्‍तेदार रघुवीर नायक को घोड़ी पर बैठाकर डीजे पर नाचते गाते जा रहे थे। आरोप है कि राजपूत समाज के लोगों ने कहा कि नायक समाज के लोग गांव में घोड़ी पर नहीं बैठ सकते। ना ही शादी में डीजे नहीं बजा सकते है। वे यहीं पर नहीं रुके बल्कि दूल्‍हे रघुवीर नायक को घोड़ी से नीचे उतार दिया।

Recommended Video

    Rajasthan में शादी में मिले दूल्हे ने लाखों रुपए लौटाकर पेश की मिसाल, कर डाली ये Appeal | वनइंडिया

    डीएसपी नरेंद्र शर्मा के अनुसार रामसरा पड़िहारन निवासी खेताराम नायक ने रिपोर्ट दी कि मेरे बेटे रघुवीर की शादी में बिंदौरी निकाली जा रही थी। गांव के ही राजपूत समाज के लोगों ने जातिसूचक गालियां देते हुए दूल्‍हे को घोड़ी से नीचे उतार दिया। आरोप राजपूत समाज के रामसरा पड़िहारन निवासी नरपतसिंह पुत्र जगदीश सिंह, पृथ्वीसिंह पुत्र देवीसिंह, विक्रम सिंह पुत्र गुमानसिंह, निर्मल सिंह पुत्र खेतूसिंह, अजय सिंह पुत्र समुंदरसिंह, मुकेश सिंह पुत्र देवीसिंह, लक्ष्मण सिंह पुत्र हनुमान सिंह, श्रवणसिंह पुत्र अमर सिंह पर लगाया गया है।

    रिपोर्ट में यह भी आरोप लगाया गया कि दलित समाज के लोगों को राजपूत समाज के लोग कुएं से पानी नहीं भरने देते हैं। अगर आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार नहीं किया जाता है तो मजबूरन आंदोलनात्‍मक कदम उठाया जाएगा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+