Rajasthan Weather Update: तूफान Biparjoy राजस्थान में मचा सकता है तबाही, 5 जिलों में Red Alert जारी

Biparjoy की वजह से राजस्थान में भारी बारिश की आशंका है।

Red Alert in Rajasthan 5 Districts : अरब सागर में उठा चक्रवाती तूफान 'बिपारजॉय' आज आज शाम 4 से 5 बजे के बीच गुजरात के तट से टकराने जा रहा है। ये काफी गंभीर चक्रवात है, जिसकी वजह से 8 राज्यों में अलर्ट जारी किया गया है। नेवी, एयरफोर्स, सेना, एनडीआरएफ समेत तमाम सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह से सुरक्षा के लिए तैनात हैं। तो वहीं प्रभावित एरिया से अभी तक 74 हजार से ज्यादा लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।

Rajasthan Weather Alert:

आपको बता दें कि इस तूफान का असर राजस्थान में भी देखने को मिलेगा और यहां पर भी भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है।

5 जिलों में जारी हुआ Red Alert

आईएमडी के अपडेट के मुताबिक चक्रवात अगले 48 घंटे के अंदर राजस्थान में प्रवेश कर सकता है और जिस वक्त वो यहां प्रवेश करेगा, वहां पर भयंकर आंधी-तूफान आने की आशंका है। जिन जिलों के लिए रेड अलर्ट घोषित किया गया है , उनके नाम हैं बाड़मेर, जोधपुर, जालोर, नागौर और पाली।

150 से 250 मिलीमीटर तक बारिश होने के आसार

जहां अनुमान के मुताबिक 150 से 250 मिलीमीटर तक बारिश होने के आसार हैं। हालांकि सुरक्षा के सारे इंतजाम किए गए हैं। हालांकि तूफान का शुरुआती असर राज्य में दिखना शुरू भी हो गया है और कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो रही है।

16 जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी

इन पांच जिलों के अलावा स्टेट के 16 जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है और यहां पर 75 किमी की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है। मौसम विभाग ने कहा है कि 15 से 17 जून के बीच राजस्थान में मौसम काफी खराब रहने वाला है और इसलिए उसने लोगों को बाहर निकलते वक्त मौसम की जानकारी लेने को कहा है।

जखाऊ बंदरगाह से 200 किमी दूर है तूफान

मालूम हो कि मौजूदा स्थिति में चक्रवात इस वक्त गुजरात के जखाऊ बंदरगाह से 200 किमी दूर स्थित है। वो पिछले 6 घंटों के दौरान काफी तेजी से आगे बढ़ा है। वो इस वक्त द्वारका से 220 किमी, नलिया से 220 किमी , पोरबंदर से 290 किमी और कराची से 290 किमी दूर स्थित है।

द्वारका से दूर हो गया है चक्रवात

आपको बता दें कि कल अचानाक इसने अपनी चाल बदली थी, जिसके मुताबिक ये थोड़ा द्वारका से दूर हो गया है, जिसकी वजह से अब उम्मीद की जा रही है कि ये शायद द्वारका को कम नुकसान पहुंचाएगा। मालूम हो कि इस तूफान से भयंकर नुकसान की आशंका व्यक्त की जा रही है।

74,000 से ज्यादा लोगों को शेल्टर होम भेजा गया

इतना ताकतवर तूफान पिछले 31 सालों मे नहीं देखा गया है। फिलहाल गुजरात प्रशासन ने तूफान से निपटने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। राज्य के तटीय इलाकों से करीब 74,000 से ज्यादा लोगों को शेल्टर होम भेजा गया है।

6 NDRF, 3 RPF और 2 SDRF की टीम

कच्छ के कलेक्टर अमित अरोड़ा ने कहा कि पूर्वानुमान के मुताबिक आज शाम 4-5 बजे के बीच लैंडफॉल करेगा। जिला प्रशासन इसके लिए पूरी तरह से तैयार है। 6 NDRF, 3 RPF और 2 SDRF की टीम लगाई गई है। आर्मी को स्टैंड बाय पर रखा गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+