Rajasthan News: साइबर हैकरों की करतूत, गृह मंत्री अमित शाह की फोटो लगाकर ठगी, पुलिस के चढ़े हत्थे
Rajasthan Cyber Crime News: राजस्थान के साइबर ठगों ने अब ठगी के लिए सारे फॉर्मूले छोड़ कर सरकार के मंत्रियों और विभागों की आड़ में आमजन को निशाना बनाना शुरू कर दिया है। डीग पुलिस ने एक ऐसे ही गिरोह का खुलासा किया है।
राजस्थान के डीग जिले को साइबर ठगों का गढ़ माना जाता है। इस गढ़ को धराशाही करने के लिए भरतपुर रेंज आईजी राहुल प्रकाश "ऑपरेशन एंटीवायरस" चला रखा है। इसी के ऑपरेशन ने साइबर ठगों की कमर को पूरी तरह से तोड़ दिया है।
डीग की कामां पुलिस ने ऑपरेशन एंटीवायरस के तहत बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए साइबर ठगों की ऐसी गैंग का खुलासा किया है जो केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की फोटो लगाकर ठगी को अंजाम दे रहे थे। पुलिस ने इस गैंग में 9 लोगों को गिरफ्तार किया है। इसमें 4 नाबालिग भी निरूद्ध किए गए है।

यह गृह मंत्री अमित शाह के नाम पर लोगों को बेवकूफ बनाकर ठगी की वारदातों को अंजाम दे रहे थे। डीग जिले में साइबर ठगों को ऑपरेशन एंटीवायरस के तहत कामा पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
यह शातिर ठग पालड़ी गांव के जंगलों में ऑनलाइन साइबर ठगी को अंजाम दे रहे थे। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर इनकी गिरफ्तारी की है। साइबर ठग अपने व्हाट्सएप पर गृह मंत्री अमित शाह की फोटो डीपी लगाकर ठगी को अंजाम देते थे।
थानाधिकारी मनीष शर्मा ने बताया कि आईजी राहुल प्रकाश और एसपी राजेश कुमार मीना के निर्देशन में ऑपरेशन एंटीवायरस अभियान के तहत साइबर ठगी करने वालों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाया गया है।
बीते सोमवार को मुखबिर के जरिए सूचना मिली कि कुछ साइबर ठग गांव पालड़ी के जंगलों में ऑनलाइन साइबर ठगी की वारदात को अंजाम दे रहे हैं। इस सूचना पर कामा पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मौके से 9 साइबर ठगों को गिरफ्तार किया, इनमें से 4 नाबालिग शामिल है।
डीग जिला पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार मीना ने बताया कि महानिरीक्षक पुलिस भरतपुर रेन्ज भरतपुर राहुल प्रकाश के निर्देशन में ऑपरेशन "एंटीवायरस ऑपरेशन", नन्दी प्रहार, एरिया डोमिनेशन व वांछित अपराधियों की धरपकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत डीग पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई को अंजाम दिया है।
डीग पुलिस द्वारा साइबर ठग, गौ-तस्कर, हार्डकोर अपराधी, हिस्ट्रीशीटर, टॉप टैन, वांछित अपराधियों, स्थाई वारंटी, आर्म्स एक्ट, आदतन अपराधी व खनन माफियाओं की धरपकड़ हेतु दो दिवसीय "एरिया डोमिनेशन" अभियान चलाया गया।
पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार मीना के निर्देशन मे #डीग पुलिस की साइबर ठगों के विरूद्ध कार्यवाही
03 सायबर ठग गिरफ्तार
कब्जे से 5 एन्ड्रोइड मोबाइल फोन 02 एटीएम कार्ड, 01 सिमकार्ड व एक स्वीफ्ट डिजायर कार जप्त@PoliceRajasthan pic.twitter.com/8txuSVFr6r
— Deeg Police (@DeegPolice) September 2, 2024
जिले के अधिकारियों व पुलिस कर्मियों की 32 टीमों द्वारा लगभग 60 स्थानों पर छापेमारी कर कार्रवाई को अंजाम दिया गया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक स्तर से लेकर कानिस्टेबल स्तर के कुल 270 पुलिस अधिकारी, पुलिसकर्मी विशेष अभियान में शामिल रहे।
इस छापेमारी कार्रवाई के दौरान कुल 69 अपराधियों को किया गिरफ्तार, 06 किशोर बालकों को निरूद्ध किया गया है। इनके कब्जे से 19 एन्ड्रॉयड मोबाइल, 27 सिम कार्ड, 02 एटीएम कार्ड, 01 स्विप्ट डिजायर गाडी, 01 अवैध पौना मय 03 जिंदा कारतूस व 68 पव्वा अवैध देशी शराब जब्त आरोपियों के खिलाफ भिन्न-भिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किए है।
इन सभी की तलाशी लेने पर इनके पास से मोबाइल फोन, फर्जी सिम कार्ड बरामद हुए है। इतना ही नहीं जब सभी के मोबाइल चेक किए गए तो इनके व्हाट्सएप पर गृहमंत्री अमित शाह की फोटो डीपी के रूप में लगी मिली और ठगी की चैट मिली है।












Click it and Unblock the Notifications