'...ऐसे तो केंद्रीय एजेंसियों की विश्वसनीयता होगी खत्म', भूपेश बघेल के लेकर सीएम गहलोत का ED पर निशाना

छत्तीसगढ़ में चुनावी मौसम के बीच ईडी ने सीएम भूपेश बघेल पर बड़े आरोप लगाए। केंद्रीय एजेंसी की ओर दावा किया गया कि सीएम बघेल ने महादेव सट्टेबाजी ऐप के प्रवर्तकों ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को अब तक करोड़ों रुपये दिए हैं। जिस पर राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने पलटवार किया है। गहलोत ने कहा कि ईडी वाले राजस्थान में खुद पकड़े गए हैं। ऐसे में केंद्रीय एजेंसियों की विश्वसनीयता खत्म हो जाएगी।

इस हफ्ते शुक्रवार को छत्तीसगढ़ में चुनावी मौसम के बीच केंद्रीय जांच एजेंसी ईडी ने बड़ा दावा किया। प्रवर्तन निदेशालय ने दावा किया कि सीएम बघेल को प्रवर्तकों ने 508 करोड़ रुपए दिए हैं। न्यूज एजेंसी पीटीआई ने एक रिपोर्ट में ईडी के अधिकारियों के हवाले से कहा कि मामले में जांच की जा रही है।

CM Gehlot targets ED

अब राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने ईडी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, "छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने कहा है कि ED वाले पैसे ट्रांसपोर्ट कर रहे हैं, ये हमें हराने के लिए बाटेंगे। ED वाले तो खुद राजस्थान में पकड़े गए हैं। यह महत्वपूर्ण एजेंसियां हैं। इनकी विश्वसनीयता कम हो जाएगी तो नुकसान देश का ही होगा।"

वहीं इससे पहले ईडी के इस बयान पर कांग्रेस ने केंद्रीय एजेंसियों को जमकर खरी खोटी सुनाई। बघेल ने कहा, "ईडी की चालाकी देखिए कि उस व्यक्ति का बयान जाहिर करने के बाद एक छोटे से वाक्य में लिख दिया है कि बयान जांच का विषय है। अगर जांच नहीं हुई है तो एक व्यक्ति के बयान पर प्रेस रिलीज जारी करना न केवल ईडी की नीयत को बताता है बल्कि इसके पीछे केंद्र सरकार की बदनीयती को भी जाहिर करता है।" उन्होंने गुरुवार (2 नवंबर) को कहा कि चुनाव आयोग से अनुरोध है कि जितने भी स्पेशल प्लेन छत्तीसगढ़ में उतर रहे हैं, सबकी जांच की जाए। आखिर बक्सों में भरकर क्या आ रहा है? छापों के नाम पर आ रही ED और CRPF के वाहनों की भी जांच की जाए। प्रदेश के लोगों को आशंका है कि चुनाव हारता देख बीजेपी भर-भरकर रुपया ला रही है।

वहीं रविवार को एक बार फिर से सीएम बघेल ने ईडी को निशाने पर लिया और कहा, "यह शर्मनाक है। वे (बीजेपी) महादेव (ऐप) को बंद करने और उसके प्रबंधकों को गिरफ्तार करने में असमर्थ हैं। इसका मतलब है कि उनके बीच लेनदेन हुआ है। गिरफ्तार करना भारत सरकार की जिम्मेदारी है।" और बंद करें (ऐप) लेकिन वे ऐसा नहीं कर रहे हैं। इसका मतलब है कि वे एक साथ काम कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ पुलिस ने इस मामले में 450 लोगों को गिरफ्तार किया है...उनके (भाजपा) पास करने के लिए कुछ नहीं है, जनता को उन पर भरोसा नहीं है उन्हें।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+