एक करोड़ के बंगले में रहती है गाय : 'राधा' की सेवा में हमेशा तैनात रहते हैं 4 लोग, CCTV पर भी देती है दर्शन

यह स्‍टोरी है एक गाय की, जिसका नाम राधा है। यूं तो यह भी सामान्‍य गोवंश ही है, मगर आलिशान जिंदगी इसे बाकी गायों से जुदा करती है। अंदाजा इस बात से लगा लीजिए कि गाय राधा एक करोड़ के बंगले में रहती है। बंगले में जहां मर्जी बैठे। गोबर करे। कोई रोक-टोक नहीं। यही नहीं बल्कि गाय राधा को नहलाने, मालिश करने, पांव दबाने, श्रृंगार व साफ सफाई करने और इस भोजन परोसने के लिए चार लोग हमेशा तैनात रहते हैं।

 बिजनेसमैन का पूरा परिवार गाय राधा की आरत उतारता है

बिजनेसमैन का पूरा परिवार गाय राधा की आरत उतारता है

राजस्‍थान में लंपी वायरस से जहां हजारों गायें इलाज के अभाव में अकाल मौत का शिकार हो गईं। वहीं, इस गाय को समय पर बेहतरीन इलाज मिला तो लंपी भी इसका कुछ नहीं बिगाड़ पाया। बिजनेसमैन का पूरा परिवार गाय राधा की आरत उतारता है। सामने आकर और सीसीटीवी कैमरों से भी इसके दर्शन करता रहता है। यह भोजन में देसी घी से बनी लापसी और लड्‌डू खाती है। कभी कभी सूखा चारा भी। सामान्‍य गाय के 'राधा' की कहानी बेहद रोचक है।

 नरेंद्र पुरोहित मुंबई में बीएमसी में कांट्रेक्‍टर

नरेंद्र पुरोहित मुंबई में बीएमसी में कांट्रेक्‍टर

दरअसल, राजस्‍थान के जालोर जिले के रानीवाड़ा के पास गांव धानोल के नरेंद्र पुरोहित मुंबई में बीएमसी में कांट्रेक्‍टर हैं। परिवार समेत मुम्‍बई रहते हैं। हर माह दस दिन गांव धानोल भी आता है। गाय राधा की याद इन्‍हें गांव खींच लाती है। राधा को ये अपने परिवार का हिस्‍सा मानते हैं।

 बचपन से ही गायों के प्रति लगाव

बचपन से ही गायों के प्रति लगाव

दैनिक भास्‍कर की एक रिपोर्ट के अनुसार नरेंद्र पुरोहित बताते हैं कि उनका बचपन से ही गायों के प्रति लगाव है। विश्‍व की सबसे बड़ी गोशालाओं में एक पथमेड़ा जालोर जिले में है। नरेंद्र पुरोहित कुछ समय पहले पथमेड़ा गए थे तो वहां से एक गाय लेकर आए। उसका नाम राधा रखा। उसे पालना शुरू किया तो नरेंद्र पुरोहित का बिजनेस ऊंचाई पर पहुंचा। जिंदगी में सब कुछ अच्‍छा होने लगा। धर्मपत्‍नी विमला पुरोहित, बेटियां सपना, निकिता और बेटे परेश व अभिजीत का गाय राधा से परिवार के सदस्‍य की तरह जुड़ाव हो गया।

 गांव धानोल में एक करोड़ का बंगला

गांव धानोल में एक करोड़ का बंगला

बिजनेसमैन नरेंद्र पुरोहित को अपने गांव धानोल में एक करोड़ का बंगला है, जिसमें गाय राधा रहती है। वह बंगले के कमरों में जहां मर्जी आराम करती रहती है। यहीं पर उसे भोजन परोसा जाता है। जब नरेंद्र पुरोहित का परिवार गांव आता है तो वे इसी बंगले में रहते हैं। राधा के दर्शन करके ही भोजन करते हैं। घर में सीसीटीवी कैमरे लगा रखे हैं ताकि दिनभर गाय राधा के दर्शन हो सके।

 राधा को उनका परिवार तरक्‍की के लिय भाग्‍यशाल मानता

राधा को उनका परिवार तरक्‍की के लिय भाग्‍यशाल मानता

यूं तो नरेंद्र पुरोहित के पास राधा के अलावा 27 और भी गायें हैं, मगर राधा को उनका परिवार तरक्‍की के लिय भाग्‍यशाल मानता है। इसीलिए उसकी देखभाल के लिए चार लोगों को लगा रखा है। खास बात यह है कि राधा भी नरेंद्र पुरोहित के परिवार के सदस्‍यों को खूब लाड दुलार करती है। बच्‍चे उसके पैरों में खेलते रहते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+