भीलवाड़ा में अब सरकारी स्कूल टीचर कोरोना पॉजिटिव, दिल्ली से पैदल चलकर शहर में पहुंचा जमाती

भीलवाड़ा। राजस्थान के भीलवाड़ा में गुरुवार दोपहर एक और मरीज की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। भीलवाड़ा में कोरोना पॉजिटिव केस 27 थे। पांच दिन से एक भी मामला नहीं आने पर कोरोना रोकथाम में भीलवाड़ा मॉडल की पूरे देश में चर्चा हो रही है। 9 अप्रैल को यहां पर नया केस आने से पॉजिटिव मरीजों की संख्या 28 हो गई है।

27 में से दो की मौत, 25 हुए ठीक

27 में से दो की मौत, 25 हुए ठीक

भीलवाड़ा राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉक्‍टर राजन नन्‍दा ने बताया कि जिले में अब तक मिले 27 कोरोना पॉजीटिव मरीजों में से 2 की मृत्‍यु के बाद 25 मरीजों की रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी है। इनमें से 4 जयपुर और 21 मरीज भीलवाड़ा में ​नेगेटिव रिपोर्ट आ चुकी है।

 14 दिन पहले दिखे लक्षण

14 दिन पहले दिखे लक्षण

जानकारी के अनुसार भीलवाड़ा का 28वां कोरोना पॉजिटिव मरीज शहर के बाहरी क्षेत्र बापूनगर का रहने वाला है। भीलवाड़ा सीमा पर चित्तौड़गढ़ के सरकारी स्कूल में टीचर है। 14 दिन पहले इसमें लक्षण दिखाई देने के बाद घर पर आइसोलेशन में रखा गया था।

 बांगल अस्पताल से संबंध का लगा रहे पता

बांगल अस्पताल से संबंध का लगा रहे पता

भीलवाड़ा राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉक्‍टर राजन नन्‍दा कि मानें तो अभी 28वें पॉजिटिव केस की ट्रेवल हिस्ट्री सामने नहीं है। क्योंकि भीलवाड़ा के सभी 27 पॉजिटिव केस शहर के ब्रजेश बांगल अस्पताल से फैले थे। इस 28वें केस का भी बांगल अस्पताल से संबंध है या फिर भीलवाड़ा में यह कोई नया तरह का मामला है। इसका भी पता लगाया जा रही है।

 जमाती अस्पताल में भर्ती

जमाती अस्पताल में भर्ती

वहीं, ​दिल्ली मरकज के जमातियों ने देशभर में कोरोना वायरस को फैलाया है। इस बीच भीलवाड़ा प्रशासन को सूचना मिली है कि एक जमाती दिल्ली से पैदल चलकर भीलवाड़ा पहुंचा है। प्रिसिंपल नंदा के अनुसार उस जमाती का भी सैंपल लेकर उसे अस्‍पताल में भर्ती किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+