Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Rajasthan News: उदयपुर में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के सिटी पैलेस दौरे से उठा विवाद, जानिए क्या है पूरा मामला

Rajasthan News: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की हाल ही में हुई उदयपुर यात्रा के दौरान सिटी पैलेस का दौरा मेवाड़ के पूर्व राजपरिवार में विवाद का कारण बन गया है। महल को लेकर इस समय राजस्थान हाईकोर्ट में कानूनी विवाद चल रहा है। इसके बावजूद राष्ट्रपति ने महल का दौरा किया। इससे पूर्व राजपरिवार के कुछ सदस्यों में नाराजगी पैदा हो गई है।

राजसमंद की सांसद महिमा कुमारी और नाथद्वारा के विधायक विश्वराज सिंह मेवाड़ जो पूर्व राजपरिवार के सदस्य हैं। उन्होंने इस दौरे को लेकर सवाल उठाए है। उनका कहना है कि महल में राष्ट्रपति का दौरा परिवार के वरिष्ठ सदस्यों और कानूनी प्रक्रियाओं को दरकिनार कर किया गया। जो राष्ट्रपति पद की गरिमा के विपरीत है। उन्होंने इसे राष्ट्रपति के प्रति अनादर और प्रोटोकॉल का उल्लंघन बताया है।

droupadi murmu

मेवाड़ राजघराने के सदस्य लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने कहा कि महल का स्वामित्व विवाद अभी अदालत में लंबित है और इसे लेकर कोई अंतिम निर्णय नहीं हुआ है। उन्होंने आरोप लगाने वालों से स्थिति पर विचार करने की सलाह दी है। इस बीच उदयपुर के कलेक्टर अरविंद पोसवाल ने साफ किया कि राष्ट्रपति की यात्रा एक व्यक्तिगत दौरा थी और इसमें स्थानीय प्रशासन से किसी औपचारिक सलाह की आवश्यकता नहीं थी।

आपको बता दें कि राष्ट्रपति मुर्मू का यह दौरा लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ के निमंत्रण पर हुआ था। जिनकी पत्नी निवृति कुमारी ओडिशा के पूर्व राजघराने से हैं। यह दौरा व्यक्तिगत और पारिवारिक जुड़ाव की वजह से हुआ है। क्योंकि राष्ट्रपति मुर्मू और लक्ष्यराज सिंह की पत्नी का पारिवारिक संबंध ओडिशा से है। इस यात्रा ने उदयपुर और ओडिशा के ऐतिहासिक संबंधों को भी चर्चा में ला दिया है।

इस विवाद में तब और मोड़ आया जब विश्वराज सिंह मेवाड़ ने राष्ट्रपति के प्रोटोकॉल अधिकारियों को पत्र लिखकर सूचित किया कि महल विरासत संपत्ति है और कानूनी विवादों में उलझा हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि बिना उचित बातचीत और अदालत के आदेशों की अवहेलना करते हुए राष्ट्रपति का दौरा प्रोटोकॉल का उल्लंघन है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की सिटी पैलेस की यात्रा ने मेवाड़ के पूर्व राजपरिवार में गहरी हलचल मचा दी है। जबकि कुछ सदस्य इसे परिवार की गरिमा और महल की कानूनी स्थिति की अनदेखी मान रहे हैं। वहीं अन्य इसे व्यक्तिगत यात्रा के रूप में देख रहे हैं। यह घटना राष्ट्रपति के विरासत स्थलों के साथ जुड़े संबंधों की जटिलता को उजागर करती है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+