सचिन पायलट के जन्मदिन पर कांग्रेस कार्यालय में घमासान, पूर्व पार्षद ने कांग्रेसी नेता को जड़ा थप्पड़

अजमेर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सुप्रीमों सचिन पायलट का जन्मदिन मनाने के दौरान अजमेर कांग्रेस कार्यालय में घमासान मच गया। दरअसल एक पूर्व पार्षद ने केक को लेकर कांग्रेसी नेता को थप्पड़ जड़ दिया। इसके बाद जमकर हंगामा बरपा। वरिष्ठ कांग्रेसजन ने दोनों को अलग-अलग ले जाकर मामला शांत करवाया।

सचिन पायलट के जन्मदिन पर कांग्रेस कार्यालय में घमासान, पूर्व पार्षद ने कांग्रेसी नेता के जड़ा थप्पड़

अजमेर के केसरगंज स्थित कांग्रेस कार्यालय में पीसीसी चीफ सचिन पायलट का जन्मदिन मनाया जा रहा था। केक काटने के दौरान अचानक पूर्व पार्षद नरेश सत्यावना को धक्का लगा, जिससे वह आग बबूला हो गया और उसने कांग्रेसी नेता राजकुमार गर्ग के थप्पड़ जड़ दिया। इससे कांग्रेस कार्यालय में हंगामा हो गया। कांग्रेस शहर अध्यक्ष विजय जैन ने दोनों को समझाने का प्रयास किया लेकिन दोनों एक दूसरे के साथ गाली गलौच करने लगे। बाद में दोनों को अलग करके शांत करवाया।

पार्टी का होगा बंटाढ़ार
थप्पड़ खाने के बाद मीडिया से रूबरू हुए राजकुमार गर्ग ने कहा कि जिस पार्टी में ऐसे लोग हैं। उस पार्टी का तो बंटाढ़ार होना तय ही है। उन्होंने पार्टी के पदाधिकारियों से नरेश सत्यावना की सदस्यता बर्खास्त करने की मांग की। गर्ग ने कहा कि यदि मांग नहीं मानी जाएगी तो वह कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं से शिकायत करेंगे।

नहीं दी पुलिस में शिकायत
मामले की शिकायत फिलहाल पुलिस को नहीं दी गई है। बताया जा रहा है कि राजकुमार गर्ग पुलिस में जाना चाह रहे थे लेकिन पार्टी की अधिक बदनामी नहीं हो। इसके लिए गर्ग से समझाईश की गई और वह मान भी गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+