Rajasthan News: राजस्थान में लोकसभा चुनाव क्या है रंधावा की इज्जत का सवाल ?
LokSabha Election: राजस्थान के दौसा में आज कांग्रेस का कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। लोकसभा चुनावों को लेकर प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने शिरकत की।
सुखजिंदर रंधावा ने आज मंच से संबोधित करते हुए अपनी पीड़ा रख कार्यकर्ताओं को कह दिया कि मैं पंजाब से आया हूं यह लोकसभा चुनाव मेरी इज्जत का सवाल है।

उधर विधानसभा चुनावों की हार को लेकर सुखजिंदर सिंह रंधावा ने अपनी कमी और नाकामी को कबूलते हुए कहा कि कमी मेरे में ही थी मैंने सख्ती कम बरती।
सुखजिंदर सिंह रंधावा ने लोकसभा से दौसा उम्मीदवार को लेकर कहा कि मुरारी लाल और सचिन पायलट दोनों मिलकर तय कर ले दौसा से उसी को टिकट देंगे ।
दौसा के गुप्तेश्वर रोड़ पर राम मंदिर में आज प्रदेश कांग्रेस कमेटी के और से कांग्रेस का कार्यकर्ताओं के साथ जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया।
दौसा में आज कांग्रेस का कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम के तहत राजस्थान कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा, राजस्थान पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा, और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली दौसा पहुंचे।
जहां उनके साथ दौसा लोकसभा में आने वाली आठ विधानसभाओं के कांग्रेस के विधानसभा उम्मीदवार जिन्होंने कांग्रेस के टिकट पर विधानसभा 2023 का चुनाव लड़ा था सभी शामिल हुए।
इधर मंच से संबोधित करते हुए बस्सी विधायक लक्ष्मण मीणा ने कांग्रेस के नेताओं को दो टूक शब्दों में कहा कि पहली पंक्ति में बैठे नेता ध्यान से समझ ले दौसा में किसी भी उम्मीदवार को लोकसभा का टिकट दो लेकिन कोई सरकारी अधिकारी जो रिटायर हुआ हो उसे टिकट न दे। अगर ऐसे रिटायर व्यक्ति को टिकट दिया तो चुनाव किसी हाल में नहीं जीत पाएंगे।
जनसंवाद कार्यक्रम के बाद कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर रंधावा ने मिडिया से बात करते हुए कहा कि, हिंदुस्तान का किसान अपने देश की राजधानी में जाना चाहता है।
LIVE: कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम, दौसा#BharatJodoNyayYatra https://t.co/GBTK3poBhH
— Rajasthan PCC (@INCRajasthan) February 22, 2024
लेकिन सरकार ने उनके लिए रोड़ पर कील और बड़े-बड़े बेरीकेट्स लगा रखे है। किसान कोई दूसरे देश में नहीं जा रहा, सिर्फ देश की राजधानी में जाकर अपने दुख और पीड़ा सुनाना चाहता है।
लेकिन अभी वो राजधानी में घुसे भी नहीं और दूसरे स्टेट हरियाणा सहित कुछ प्रदेशों में किसानों को रबड़ की गोलियां मार रहे है। कल हरियाणा में एक लड़का वहां खड़ा था। जिसे रबड़ की गोली लगी और उसकी मौत हो गई।
अगर ध्यान ही रखना है तो पाकिस्तान से आने वाले ड्रोनों का रखना चाहिए। जिनमें हथियार आ रहे है, हर रोज अवैध वेपन, ड्रग्स पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए भारत में आ रहे है।
चाइना कैसे आगे बढ़ गया। इसपर किसी का ध्यान नहीं है। लेकिन जो देश के अन्नदाता है, उन पर लाठी और गोलियां बरसा रहे है।
वहीं उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के फैसले को लेकर कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने किसी आम आदमी या कांग्रेस पार्टी को लेकर नहीं किया। उन्होंने जस्टिस किया है।
सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि जो वोट है, उनकी गिनती करो, और जिसकी वोटें ज्यादा पक्ष में है उसे डिक्लियर किया है। सुप्रीम कोर्ट किसी पार्टी के साथ नहीं है। वो सिर्फ न्याय के साथ है।












Click it and Unblock the Notifications