'तिरंगा मार्च' के जरिए कांग्रेस इस तरह से देगी बीजेपी को टक्कर, ये है पूरा कार्यक्रम

जयपुर। भाजपा को चुनौती देने के लिए 9 अगस्त क्रांति दिवस के दिन कांग्रेस सेवादल देशभर में तिरंगा मार्च निकालेगी। कांग्रेस सेवादल के मुख्य संगठक ने कहा कि यात्रा के दौरान केंद्र सरकार और राज्य सरकारों के निर्णयों और विकास के दावों की पोल खोली जाएगी। यह यात्रा अल्बर्ट हॉल से गवर्नमेंट हॉस्टल तक निकाली जायेगी।

Congress seva dal tiranga yatra in Jaipur

प्रदेश सेवादल के मुख्य संगठक राकेश पारीक ने बिना किसी का नाम लिए मंगलवार को मीडिया से बात करते हुए कहा कि, पहले सेवादल ने गोरों (अंग्रेजों) से लड़ाई लड़ी थी, अब उनकी लड़ाई चोरों से है। उनके हाथ में डण्डा है, लेकिन सेवादल के हाथ में तिरंगा है। तिरंगे को हाथ में लेकर सेवादल राष्ट्र निर्माण में भागीदार बनेगा।

पारीक ने कहा कि भाजपा के लोग तो अब तिरंगा हाथ में पकड़ रहे हैं, लेकिन सेवादल 1923 में गठन से ही यह परम्परा रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की यात्रा पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग तो सरकारी पैसे से यात्रा निकाल रहे हैं। अब सेवादल के लोग आमजन को बताएंगे कि देश व प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद से किस तरह जनविरोधी निर्णय किए जा रहे हैं।

तिरंगा मार्च के लिए सभी वरिष्ठ नेताओं को निमंत्रण दिए जा चुके हैं। राकेश पारीक ने कहा कि सेवादल का इतिहास लंबा है, आजादी के आंदोलन से लेकर आज तक देश में जब-जब भी विपदा आई है, सेवादल के कार्यकर्ताओं ने कंधे से कंधा मिलाकर उस विपदा का सामना किया है। पारीक ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के निर्देशों के बाद देश के सभी प्रदेशों में 9 अगस्त को क्रांति दिवस के दिन तिरंगा यात्रा निकाली जाएंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+