Rajasthan: सचिन पायलट का हरियाणा-जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनावों को लेकर बड़ा दावा, जानिए क्या ?
Rajasthan News: कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने आज जोधपुर में हरियाणा और जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनावों को लेकर बड़ा बयान देते हुए दावा किया कि इस बार कांग्रेस की लहर है और बहुमत से सरकार बनाएंगे।
सचिन पायलट ने जोधपुर में मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि दो राज्यों में चुनाव चल रहे हैं जहां प्रचार चालू हो चुका है हरियाणा में और जम्मू कश्मीर में दोनों राज्यों के अंदर कांग्रेस और कांग्रेस गठबंधन भारी बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रहे हैं ।
पायलट ने भाजपा पर तीखा पलटवार करते हुए कहा कि हरियाणा में 10 साल से भाजपा की सरकार है, ऐन मौके पर उन्होंने मुख्यमंत्री को बदल कर हार स्वीकार कि है।

Recommended Video
पायलय ने हरियाणा के माहौल को लेकर भी दावा करते हुए कहा कि पूरे हरियाणा में बने माहौल को देखकर मैं कह सकता हूं कि हम प्रचंड बहुमत से सरकार बनायेगे।
मुझे लगता है ऐतिहासिक बहुमत हरियाणा की जनता कांग्रेस पार्टी को देगी और एक बार वहां पर दोबारा कांग्रेस सरकार बनने जा रही है।
जम्मू कश्मीर के अंदर हमारे गठबंधन है और वहां बहुत सारे राजनीतिक षड्यंत्र रची गए हैं पिछले कही साल से।और मैं उम्मीद करता हूं कि तीन चरण का चुनाव होगा और जब मतगणना होगी उसके बाद वहां पर दोबारा कांग्रेस और कांग्रेस के गठबंधन की सरकार बनेगी।
इंडिया गढ़बंधन एक राष्ट्रीय गठबंधन बना है वह लगातार आगे बढ़ रहा है हम लोगों ने हरियाणा में भी कम्युनिस्ट पार्टी को एक सीट दी है यह इस बात को दिखलाता है कि कांग्रेस पार्टी सबको साथ लेकर चलना जानती है। आगे चल भी रही है।
सचिन पायलट ने झारखंड और महाराष्ट्र के चुनावों को लेकर भी कहा कि इन दोनों राज्यों में भी चुनाव होने है। वह पार्टी सरकार जो दावा करते थे कि एक राष्ट्र एक चुनाव कराने का, वैसा माहौल नहीं बना पा रहे हैं।
जहां निर्वाचन आयोग चार राज्यों के चुनाव एक साथ करा सकता है राजस्थान में अनेक उपचुनाव होने बाकी हैं उत्तर प्रदेश में उप चुनाव होने है विधानसभा के, उसकी भी घोषणा अभी तक हुई नहीं है।
राहुल गांधी के नेता प्रतिपक्ष बनने के बाद जिस तरह का सरकार का रवैया रहा हैं। एजेंडा विपक्ष तय कर रहा है। हम तय कर रहे हैं सदन और सदन के बाहर तमाम मुद्दों पर सरकार को बैकफुट पर आना पड़ा है। जो बहुमत का घमंड अहंकार का 10 साल से था वह जनता ने 4 जून को उतार दिया है।
4 जून के बाद एक नई सच्चाई, नई असलियत देश के सामने आई है और मुझे खुशी है कि राहुल गांधी ने कांग्रेस पार्टी के आग्रह को स्वीकार कर नेता प्रतिपक्ष बने हैं।
जिस प्रकार वह सरकार की जवाबदेही तय कर रहे हैं, वह भी अपने आप में एक बदले हुए माहौल को दर्शाता है। मैंने देखा है जब भी भाजपा बैकफुट पर आती है वह सीधा-सीधा राहुल गांधी को टारगेट करते हैं।
पायलट ने केंद्रीय बजट में राजस्थान की अनदेखी को लेकर भी निशाना साधते हुए कहा कि राजस्थान के लोगों ने क्या गलती की थी कि बजट में हमकों कुछ नहीं मिला, सिर्फ गलती जनता ने की बीजेपी को 11 सीट हरा दी।
पायलट ने फिर दोहराते हुए कहा कि कांग्रेस संगठन लगातार काम कर रहा है और आने वाले उपचुनावों के अंदर सभी सीटों पर कांग्रेस पार्टी जीतेगी हैं।












Click it and Unblock the Notifications